राजनीति

क्‍या सीएम नीतीश कुमार को बिहार में बड़ा भाई मान लेंगे भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह?

लोकसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ने की बात पर आज अमित शाह और नीतीश कुमार अंतिम फैसला ले सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2018, 11:42 AM IST
nitish shah
क्‍या सीएम नीतीश कुमार को बिहार में बड़ा भाई मान लेंगे भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह?

नई दिल्‍ली। बिहार में लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह और सीएम नीतीश कुमार के बीच बातचीत शुरू होने वाली है। इस महामुलाकात में दोनों नेता लोकसभा सीटों के बंटवारे का निर्णय ले सकते हैं। दूसरी तरफ दोनों की इस मुलाकात को लेकर सभी पार्टियों की नजरें टिकी हैं। खासकर आरजेडी नेता तेजस्‍वी यादव की। ऐसा इसलिए कि वो अपने चचा से खासे नाराज चल रहे हैं। राजनीति के जानकारों इस बात की भी आशंका है कि शाह बिहार में नीतीश को बड़ा भाई मानेंगे या नहीं। अगर बड़ा भाई मानने को राजी नहीं हुए तो जूडीयू का रुख क्‍या होगा?

बड़ा सौदा करना चाहते हैं नीतीश
देश की राजनीतिक सियासत में हमेशा से बिहार की अहम भूमिका हमेशा रही है। 2019 में लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीतिक दलों के बीच मोर्चेबंदी का सिलसिला जारी है। इस बार भी बिहार सिसायी गुटबंदी के केंद्र में है। 2014 की तरह इस बार भी नीतीश कुमार बड़ा दाव खेलना चाहते हैं। इसका संकेत वो पहले ही दे चुके हैं। यही वजह है कि वो भाजपा से बड़े सौदे की उम्‍मीद में आज राज्‍य अतिथि गृह में शाह से मुलाकात कर रहे हैं। मुलाकात का एजेंडा लोकसभा सीटों का बंटवारा है, पर कैसे यह एक अहम सवाल है?

बिहार में सीटों का समीकरण
बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। इसमें भाजपा व अन्‍य सहयोगी पार्टियों का 32 सीटों पर कब्‍जा है। अकेले भाजपा के बिहार से 22 सांसद लोकसभा में हैं। जेडीयू के दो हैं। लोजपा के छह, आरएलएसपी के तीन हैं। इन्‍हीं के बीच 40 सीटों का बंटवारा होना है। 2014 में तो सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा को परेशानी नहीं हुई। ऐसा इसलिए जेडीयू एनडीए से अलग हो गई थी। इस बार जेडीयू एक बार फिर से एनडीए गठबंधन में है। यहीं पर सीटों के बंटवारे को लेकर पेंच फंस गया है। अगर भाजपा खुद के सांसदों का टिकट काटती है तो विद्रोह तय है। आरएलएसपी और लोजपा को कम सीटें देने पर ये लोग आरजेडी से हाथ मिला सकते हैं। ऐसे में जेडीयू के सीटें बहुत कम बचती है।

इमोशनल अत्‍याचार
यही कारण है कि भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह के पास बहुत कम विकल्‍प बचें हैं। लेकिन उनके पास एक विकल्‍प हो सकता है। वो यह है कि वो जेडीयू को भले ही भाजपा से कम सीटें देने को राजी हों, पर नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में चुनाव लड़ने की बात मान लें। साथ ही जेडीयू को यह आश्‍वासन देना भी होगा कि उन्‍हें 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव में अधिक सीटें दी जा सकती हैं। साथ ही जेडीयू एमपी को ज्‍यादा सीटें दी जा सकती हैं। फिर जेडीयू की मांग भी नी‍तीश को बड़ा भाई मान लेने पर है।

जेडीयू के पास नहीं हैं बेहतर विकल्‍प
दरअसल जेडीयू के नेताओं को भी बखूबी पता है कि उनके पास बेहतर विकल्‍प नहीं हैं। महागठबंधन का रास्‍ता नीतीश कुमार के लिए लगभग बंद हैं। तेजस्‍वी यादव किसी भी हाल में नीतीश को महागठबंधन में नहीं देखना चाहते हैं। ऐसे में अगर नीतीश अकेले दम पर लोकसभा चुनाव लड़ते हैं तो उनका हाल 2014 वाला हो सकता है। ऐसे में उनका राजनीतिक कद भी छोटा हो जाएगा। इसके लिए खुद बिहार के सीएम तैयार नहीं दिखते हैं। क्‍योंकि वो खुद की ईमेज की सबसे ज्‍यादा चिंता करते हैं।

Published on:
Also Read
View All
रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए