राजनीति

पीएम मोदी को निशाना बनाने पर भाजपा का पलटवार, अपनी सीट की चिंता करें राहुल गांधी

भाजपा ने राहुल गांधी को 2019 के लोकसभा चुनावों में अपनी सीट के बारे में चिंता करने की नेक सलाह दी।
2 min read
Apr 09, 2018
rahul gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा था कि पीएम नरेन्‍द्र मोदी 2019 में लोकसभा चुनाव अपनी सीट से हार सकते हैं। 24 घंटे के अंदर भाजपा ने उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल अपनी सीट की चिंता करें। इस बात की नेक सलाह भी दी कि जिस तरह की राजनीति वो कर रहे हैं उससे कांग्रेस कहीं की नहीं रहेगी। भाजपा प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि आज की परिस्थितियों में राहुल और उनकी मां सोनिया गांधी क्रमश: अपनी सीटें अमेठी और रायबरेली से चुनाव हार जाएंगी। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में कुछ नहीं किया और लोगों को उनसे निराशा हाथ लगी है।

राहुल ने क्‍या कहा ?
कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को विपक्षी एकता और दलित असंतोष का हवाला देते हुए दावा किया था कि यही हालात रहे तो भाजपा को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ सकता है। उन्‍होंने कहा कि कुछ दिनों से भाजपा गंभीर राजनीतिक संकटों के दौर से गुजर रही है। ऐसी स्थिति भाजपा के समक्ष पिछले कई सालों में उत्‍पन्‍न नहीं हुई थी। उन्‍होंने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा आगामी चुनाव नहीं जीत पाएगी। राहुल ने ये भी कहा था कि पीएम मोदी अपने लोकसभा सीट वाराणसी से चुनाव हार सकते हैं।

थर्ड फ्रंट की संभावनाओं से किया इनकार
उन्‍होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर कांग्रेस, एसपी और बीएसपी मोदी के खिलाफ एकजुट रहीं तो लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार तय है। उन्होंने तीसरे मोर्चे के उदय की संभावनाओं को भी खारिज किया। दलितों में आक्रोश से जुड़े सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि सच कहूं तो मुझे नहीं लगता कि बीजेपी अगला चुनाव जीतेगी, इसलिए मुझे लगता है कि 2019 में हम सरकार बनाने में कामयाब होंगें। उन्‍होंने कहा हर पार्टी की अपनी अलग-अलग आकांक्षाएं हैं जिससे हम लोग पार पा लेंगे।

Published on:
09 Apr 2018 10:56 am
Also Read
View All
Jairam Ramesh on NEET Row: जयराम रमेश का मोदी सरकार पर हमला, शिक्षा सचिव की नियुक्ति से लेकर CBI की क्लीन चिट तक उठाए सवाल

Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike: सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल समाप्त करने पर विपक्षी नेताओं की आई प्रतिक्रिया, जानें किसने क्या कहा?

‘3 महीने में जांच-फैसला, 10 साल की जेल और 10 करोड़ तक जुर्माने का प्रावधान; पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल में क्या-क्या है प्रावधान

CJP Protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर सरकार ने मांगा शनिवार तक का समय, बातचीत जारी

CJP Protest: मोदी सरकार से बातचीत से पहले सीजेपी ने प्रदर्शनकारियों से की अपील, कहा- भड़काऊ नारे ना लगाए