राजनीति

दावा: बहुमत परीक्षण से पहले बीजेपी ने बनाया प्लान B, येदियुरप्पा दे सकते हैं इस्तीफा

कर्नाटक में सियासी दांव-पेच खूब खेल जा रहे है। आज शाम चार बजे येदियुरप्पा को बहुमत परीक्षण करना है
2 min read
yedurappa
दावा :बहुमत परीक्षण से पहले बीजेपी ने बनाया प्लान B, येदियुरप्पा दे सकते हैं इ्स्तीफा

नई दिल्ली । क्या आज खत्म होगा कर्नाटक का सियासी 'नाटक’?। ये बड़ा सवाल इसलिए है क्योंकि आज कर्नाटक के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री बीएस येदियुप्पा के लिए बड़ा दिन हैं। वह शाम चार बजे बहुमत परीक्षण करेंगे। पास होंगे या फेल अभी यह कहना मुश्किल है क्योंकि फ्लोर टेस्ट में थोड़ा वक्त है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के खेमे से निराशा भरी खबरें आ रही हैं। कहा जा रहा है कि सूरत में फ्लोर टेस्ट का सामना करने की जगह इस्तीफा दे सकते हैं येदियुरप्पा। भाजपा बहुमत का आंकड़ा हासिल नहीं कर पाई है इसलिए बीजेपी के कैंप में निराशा छाई हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में एक स्थानीय चैनल की खबर का हवाला देकर दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश कर सकते हैं। बीजेपी में बहुमत परीक्षण से पहले बैठकों का दौर चल रहा है। इस्तीफा देने के बारे में हाईकमान को बता दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि येदियुरप्पा एक घंटे का भाषण देंगे जिसके लिए 13 पन्नों को भाषण तैयार किया गया है। बता दें कि इससे पहले येदियुरप्पा ने बहुमत परीक्षण हासिल करने का दावा किया था।

शाम 4 बजे होगा बहुमत परीक्षण
करीब साढ़े दस बजे कर्नाटक विधानसभा सत्र का आगाज हुआ।प्रोटेम स्पीकर केजी बोपैया की अध्यक्षता में ही सभी नए सदस्य विधानसभा में विधायक की सदस्यता ग्रहण की । जिसके बाद सदन की कार्यवाही 3:30 बजे तक के लिए स्थगित। सुप्रीम कोर्ट ने बीएस येदियुरप्पा को बहुमत साबित करने के लिए शनिवार शाम 4 बजे तक का वक्त दिया है। इस तरह देश की सबसे बड़ी अदालत ने राज्यपाल वजूभाई वाला के उस फैसले को पलट दिया, जिसमें उन्होंने बीएस येदियुरप्पा को बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का वक्त दिया था। बता दें कि शनिवार को सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई करते हुए कांग्रेस को झटका दिया। सर्वोच्च न्यायालय ने प्रोटेम स्पीकर केजी बोपैया की नियुक्ति को रद्द करने से इनकार कर दिया।

Published on:
19 May 2018 02:37 pm
Also Read
View All
संसद में विपक्ष की 5 बड़ी जीतें, मोदी सरकार के ये प्रस्ताव नहीं हो सके पारित; कांग्रेस ने गिनाईं उपलब्धियां

Rajasthan: ‘लक्खी पदयात्रा की तैयारियों में अव्यवस्था’, अशोक गहलोत बोले- हिंदू धर्म की राजनीति करने वाली BJP का सच आया सामने

‘अमित शाह तुरंत बनना चाहते हैं उपप्रधानमंत्री, लेकिन PM मोदी ने किया इनकार’: संजय राउत का बड़ा दावा

CG Politics News: आदिवासी संस्कृति और अस्मिता को खत्म करना चाहती है भाजपा, पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने लगाए गंभीर आरोप

इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, जानें क्या है मामला