10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा आरोप: ‘हमारे विधायकों को बनाया गया है बंधक’

बहुमत परीक्षण से पहले कांग्रेस ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पत्नियों के जरिए विधायकों को लालच दिया जा रहा है

2 min read
Google source verification
yeedy-siddu

नई दिल्ली : कर्नाटक की राजनीति में आज बड़ा दिन है। आज येदियुरप्पा के भविष्य पर फैसला होगा। उनका असली इम्तहान है। शाम चार बजे विधानसभा में येदियुरप्पा का बहुमत परीक्षण करेंगे। येदियुरप्पा ने अपनी जीत का दावा किया है। इस बीच कांग्रेस ने बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेय ने येदियुरप्पा के बेटे पर दो विधायकों को बंधक बनाने का आरोप लगाया है।कांग्रेस नेता वीएस युगरप्पा ने आरोप लगाया है कि बीजेपी लालच दे रही है विधायकों की पत्नियों को फोन किया जा रहा है, उन्होने आरोप लगाया कि 15 करोड़ का ऑफर दिया गया और मंत्री पद भी । बीजेपी के सोमशेखर रेड्डी के साथ दो कांग्रेस के विधायक भी बताए जा रहे हैं।

येदियुरप्पा के शक्ति परीक्षण से पहले कांग्रेस-JDS विधायकों ने उठाया ये बड़ा कदम

मोइली ने साधा बीजेपी पर निशाना

इस बीच कांग्रेस के नेता वीरप्पा मोइली ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। वीरप्पा मोइली ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि, उन्होंने भी कहा कि हमारे विधायकों को बंधक बना रखा है। मोइली के अनुसार,“ पूरी दुनिया के सामने भाजपा बेनकाब होने जा रही है। वे अच्छी तरह से जानते हैं कि वे सिर्फ 104 विधायक हैं, फिर भी वे हमारे विधायकों को खरीदने के लिए सबकुछ और कुछ भी करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन हमारे विधायक हमारे साथ बरकरार हैं। साथ ही मोइल्ली ने अपने गैरमौजूद विधायकों का भी जिक्र करते हुए कहा कि, हमारे दो विधायक यहां मौजूद नहीं हैं, जब भी वे आते हैं तो वे निश्चित तौर से हमें समर्थन देंगे। वहीं जेडीएस नेता कुमारस्वामी ने भी बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि , "मेरे लिए आज का दिन अहम नहीं है, अहम दिन भविष्य में आएंगे। चार बजे तक भाजपा हमारे विधायकों को पकड़ने की कोशिश करेगी। सभी विधायक साथ हैं, कोई भी विधायक दूसरे खेमे में नहीं जा हा है।साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा कोई भी विधायक बीजेपी की चाल में नहीं फंसा है। मैं और सिद्धारमैया एक साथ रहेंगे।" इससे पहले कुमारस्वामी ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि भाजपा ने बेंगलुरु से उसके दो विधायकों का 'अपहरण' कर लिया है। हालांकि कुमारस्वामी ने उम्मीद जताई कि वे शनिवार की सुबह उनके खेमे में शामिल हो जाएंगे। कुमार स्वामी ने दावा किया कि बीजेपी कई तरह का लोभ देकर उनकी पार्टी के विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है।

कई विधायक नदारद

कर्नाटक विधानसभा की कार्रवाही शुरू हो गई है। चार बजे बहुमत परीक्षण होगा। इससे पहले विधायकों को विधानसभा सदस्यता की शपथ भी दिलाई गई। विधानसभा में कई विधायक नदारद बताए जा रहे हैं।