पॉपुलर कार और बाइक

पुतिन को मिली मोदी और ट्रंप से भी ज्यादा ताकतवर कार, गोली मारो या बम नहीं आएगी खरोंच

पुतिन की कार कोर्टेज औरस (Cortege Aurus) को रूस में ही बनाया गया है, जिसे बनाने के लिए बॉश (Bosch) और पोर्शे (Porsche) की मदद ली गई है।

2 min read
पुतिन को मिली मोदी और ट्रंप से भी ज्यादा ताकतवर कार, गोली मारो या बम नहीं आएगी खरोंच

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बारे में सभी जानते हैं कि वो सबसे ज्यादा फिट और स्टाइलिश नेता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो दुनिया की सबसे ज्यादा सेफ और कस्टम मेड लग्जरी आर्मरड कार में घूमते हैं। जी हां पुतिन के पास दुनिया की सबसे ज्यादा खूबसूरत और सुरक्षित कार थी, जिसकी जगह पर उन्हें अब दूसरी और भी ज्यादा सुरक्षित और शानदार कार मिली है। आइए जानते हैं कैसी है पुतिन की ये नई कार और कैसे हैं इसके फीचर्स।

पुतिन की इस कार का नाम कोर्टेज औरस (Cortege Aurus) है, जिसे बनाने में 5 वर्ष से ज्यादा का समय लगा है। इस कार को रूस के केंद्रीय वैज्ञानिक अनुसंधान ऑटोमोबाइल और मोटर वाहन इंजन संस्थान ने सॉलर्स जेएससी कंपनी से साथ मिलकर बनाया है। इस कार को रूस के Federal Protective Service (FSO) द्वारा पहले इस्तेमाल की जाने वाली सुरक्षित कार मर्सिडीज एस 600 पुलमैन Mercedes S600 Pullman की जगह लाया गया है। इस कार को रूस में ही बनाया गया है, जिसे बनाने के लिए बॉश (Bosch) और पोर्शे (Porsche) की मदद ली गई है। लुक और डिजाइन की बात की जाए तो ये कार देखने में रोल्स रॉयस फैंटम जैसी लगती है।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 4.6 लीटर वी8 टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 592 बीएचपी का पावर और 880 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 9 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को रूस में बनाया गया है जो कि इसे ज्यादा ताकत देता है। इस कार का कुल वजन आर्मर की वजह से 5 टन से ज्यादा है। इस कार के ताकतवर इंजन को पोर्शे ने बनाया है।

इंटीरियर
इंटीरियर की बात की जाए तो इस कार का इंटीरियर काफी ज्यादा शानदार है, जो कि सभी तरह के कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है।

इस कार पर अगर गोलाबारी, ग्रेनेड धमाका और मशीन गन से हमला किया जाएगा तो अंदर बैठा व्यक्ति बच सकता है। रासायनिक हमले के वक्त ऑक्सीजन सप्लाई टैंक और ब्लड की भी व्यवस्था है। अगर इस कार का टायर पंचर भी हो जाएगा तो भी ये कार चल सकती है।

ये भी पढ़ें

भारत की पहली ‘देसी’ सुपरकार के आगे लैंबोर्गिनी और फरारी भी हो जाएंगी फेल, जानें कब होगी लॉन्च
Published on:
16 Jul 2018 12:26 pm
Also Read
View All