23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मात्र 5 रुपये के खर्च में 100 किमी से ज्यादा चलेगी Hero की ये बाइक

नंबर वन साइकिल निर्माता कंपनी हीरो साइकिल लिमिटेड एक ऐसी ई-बाइक लेकर आ रही है जो कि बेहद ही कम खर्च में काफी ज्यादा दूरी तय कर सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 16 Jul 2018, 11:29 AM IST

E-Bike

मात्र 5 रुपये के खर्च में 100 किमी से ज्यादा चलेगी ये Hero की ये बाइक

आज के समय में पर्यावरण में प्रदूषण काफी ज्यादा बढ़ता जा रहा है और सीधा-सीधा असर लोगों पर हो रहा है। पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण की वजह सड़कों पर पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहन भी हैं। अगर हमें प्रदूषण कम करना है तो इलेक्ट्रिक वाहनों का ही इस्तेमाल करना होगा। इसी बीच की नंबर वन साइकिल निर्माता कंपनी हीरो साइकिल लिमिटेड एक ऐसी ई-बाइक लेकर आ रही है जो कि बेहद ही कम खर्च में काफी ज्यादा दूरी तय कर सकती है। आइए जानते हैं कैसी होगी ये ई-बाइक और कैसे होंगे इसके फीचर्स।

ये भी पढ़ें- भारत की पहली 'देसी' सुपरकार के आगे लैंबोर्गिनी और फरारी भी हो जाएंगी फेल, जानें कब होगी लॉन्च

हीरो इस ई-बाइक से भारत के साथ-साथ दुनिया में एक अलग ही क्रांति पैदा कर सकती है, क्योंकि इस ई-बाइक को काफी ज्यादा हाइटेक और शानदार बनाया जाएगा। हीरो साइकिल के अनुसार, कंपनी दुनिया में धन बचाने और प्रदूषण कम करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए ऐसी ई-बाइक लॉन्च करने जा रही है। इस ई-बाइक को बनाने के लिए जापान, जर्मनी और यूके की कंपनियों के साथ साझेदारी की गई है। भारत में लोग सबसे ज्यादा दुपहिया वाहनों पर यात्रा करते हैं और जैसे-जैसे पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं उसको देखते हुए अब ऐसे टू-व्हीलर की जरूरत है जो कि कम खर्च में ज्यादा चले और प्रदूषण भी न फैलाए।

ये भी पढ़ें- सस्ती कारों को मात देने आ रही है Bajaj की ये कार, कीमत सिर्फ 1.5 लाख और माइलेज 35 kmpl

सेहत भी रहेगी अच्छी
इस बाइक की सबसे बढ़िया खासियत ये है कि इसे चलाने से सेहत भी अच्छी रहेगी। ये साइकिल की जरूरत को पूरा करेगी और शरीर भी काम करता रहेगा, लेकिन फीलिंग बाइक जैसी आएगी। अब लंबी दूरी के लिए साइकिल को लेकर जाने में काफी ज्यादा थकान महसूस होगी तो ये एक ऐसी बाइक होगी जो साइकिल और मोटरसाइकिल का अनोखा संगम होगी।

ये भी पढ़ें- आधे दाम में मिल रही है महिंद्रा स्कॉर्पियो और टाटा सफारी, आसान EMI का भी ऑप्शन

माइलेज
अगर इस ई-बाइक के माइलेज की बात की जाए तो ये मात्र 2 रुपये के खर्च में 50 किमी से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है। अगर इसको 100 किमी से ज्यादा चलाया जाएगा तो उस पर सिर्फ 5 रुपये का ही खर्च आएगा।

फिलहाल इस ई-बाइक की कीमत और फीचर्स के बारे में कोई भी आधिकारिक रूप से बयान नहीं आया है। अब कंपनी ने लोगों को कुछ नया देने और अपने व्यापार में इजाफा करने के लिए ऐसा कदम उठाया है।