कई बड़ी कंपनियां भी सेकंड हैंड कारों का व्यापार करती हैं आप इनसे सेकंड हैंड कार वारंटी के साथ खरीद सकते हैं। मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू, ड्रूम, टोयोटा ट्रस्ट, कारदेखो और महिंद्रा फर्स्ट च्वाइस जैसी जगहों से वारंटी के साथ सेकंड हैंड कार खरीदी जा सकती है। इन जगहों पर सेकंड हैंड कार पूरी तरह जांच के बाद ग्राहकों को बेची जाती हैं।