इस अनोखी बाइक का नाम 'चॉपर बाइक' रखा गया है। अब जब ये बाइक सबसे ज्यादा लंबी है तो जाहिर सी बात है इसका वजन भी ज्यादा होगा और इस बाइक का कुल वजन 450 किलो है। जाकिर खान ने इस बाइक को हाल ही में लोगों को दिखाया और बताया कि कैसे उन्होंने इस बाइक को बनाया है। इस बाइक पर एक बारी में सिर्फ एक ही इंसान बैठ सकता है। इस बाइक में फॉर्क और सायलेंसर आगे की तरफ दिया गया है, जिसकी लंबाई 6 फुट है। जाकिर के पास खुद की एक वर्कशॉप है, जिसमें उन्होंने इस बाइक को तैयार किया है। इस बाइक की चौड़ाई 5.5 फीट है, जो किसी गाड़ी जितनी है।