8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब आपके घर आएगी AUDI, जानें क्या है कंपनी का पूरा ऑफर

ऑडी को सिर्फ बड़े शहरों के लोग नहीं खरीद पाएंगे बल्कि छोटे शहरों के लोग भी इस कंपनी के ग्राहक बन सकते हैं। कंपनी चाहती है कि देश के हर हिस्से से ग्राहक ऑडी से जुड़ें और बिक्री में इजाफा हो।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 15 Jul 2018, 10:18 AM IST

audi

अब आपके घर आएगी AUDI, जानें क्या है कंपनी का पूरा ऑफर

जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने बताया है कि भारत में अब कंपनी 20 शहरों में घूमकर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। आगरा में ऑडी का पहला शोकेस लगाया जाएगा जो कि 14 से 15 जुलाई तक चलेगा। आइए जानते हैं कंपनी का क्या लक्ष्य है जिसके लिए ये कदम उठाया गया है।

भारत में ऑडी के प्रमुख राहिल अंसारी के अनुसार, कंपनी पूरे देश में जाकर अधिक से अधिक लोगों तक ऑडी की जानकारी देना चाहती है। इस टूर के जरिए देश के लोगों को ऑडी के बारे में बहुत सी बातें पता चलेंगी। अब ऑडी को सिर्फ बड़े शहरों के लोग नहीं खरीद पाएंगे बल्कि छोटे शहरों के लोग भी इस कंपनी के ग्राहक बन सकते हैं। कंपनी चाहती है कि देश के हर हिस्से से ग्राहक ऑडी से जुड़ें और बिक्री में इजाफा हो।

ऑडी के इस मोबाइल टर्मिनल के जरिए भारत के अलग-अलग हिस्सों में कार पहुंच पाएगी। जब लोगों के घर-घर ऑडी पहुंचेगी तो जाहिर से बात से बहुत से लोग इसे खरीदना भी चाहेंगे। इसके जरिए सिर्फ कार की नहीं बल्कि अन्य एसेसरीज की भी जानकारी दी जाएगी, लोगों को टेस्ट ड्राइव करने का मौका मिलेगा। ऑडी के ये मोबाइल टर्मिनल सभी शहरों में 2 से 3 दिन तक के लिए जाएंगे। जल्द ही ऑडी की ये नई कारें लॉन्च की जाएंगी...

ऑडी न्‍यू जेनरेशन ए6
ऑडी की ये कार पहले से ज्यादा बेहतरीन है। इस कार में सेमी ऑटोनॉमस ड्राइवर अस‍िस्‍टेंस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

ऑडी अपडेटेड ए4
ऑडी अपडेटेड ए4 में अपडेटेड ग्र‍िल, हेडलैम्‍प्‍स, एस-लाइन ट्र‍िम, स्‍पॉर्ट्स सस्‍पेंशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

ऑडी न्‍यू क्यू8
न्यू ऑडी क्यू8 पहले से काफी ज्यादा दमदार होकर आएगी। इस एसयूवी में ऐसे फीचर्स दिए जाएंगे जो कि इसे सबसे अलग बनाएंगे।

ऑडी फ्लैगशि‍प ए8
ऑडी फ्लैगशि‍प ए8 में 48वी हाइब्र‍िड पावरट्रेन जाएगी। इसके साथ ही इस लग्जरी कार में एलईडी मैट्र‍िक्‍स हेडलाइट्स और तीन ऑटोनोमस ड्राइव‍िंग क्रेडेंशियल्स दिए गए हैं।