इस कार को काफी हल्के बॉडी शेल पर तैयार किया गया है और इसमें काफी मजबूत स्टील और प्लास्टिक मेटेरियल को भी लगाया गया है। इस कार की लंबाई 2.75 मी और चौड़ाई 1.3 मी होगी। इस कार का कुल वजन सिर्फ 400 किलो है, जिसके साथ इसमें 44 लीटर का बूटस्पेस दिया जाएगा। इस कार में चार लोग आसानी से बैठ सकते हैं और इस कार में चार डोर भी दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इस कार को कर्मशियल वाहन के तौर पर भारत में इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे कि ये काफी ज्यादा सेफ और सुविधाओं से लैस होगी।