8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपकी सोच से भी ज्यादा सस्ती हुईं ये कारें, कंपनी दे रही है साल का सबसे बड़ा डिस्काउंट

Tata की इन खास कारों पर साल का सबसे बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप इस ऑफर का बड़ा फायदा उठाना चाहते हैं तो ऐसे करें बुक...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 15 Jul 2018, 4:09 PM IST

tata

Tata की इन कारों पर मिल रहा है साल का सबसे बड़ा डिस्काउंट, ऐसे उठाएं ऑफर फायदा

देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश कारें बनाने पर जोर दे रही है, जिसको देखते हुए टाटा ने हाल ही में कुछ बेहतरीन कारें लॉन्च भी की हैं। अब टाटा अपनी बिक्री में इजाफा करने के लिए जुलाई माह में बंपर डिस्काउंट दे रही है। अगर आप भी टाटा की ये कारें खरीदना चाहते हैं तो पहले ये खबर पढ़ लीजिए और अधिक से अधिक का लाभ उठाइए।

टाटा टियागो (Tata Tiago)
टाटा टियागो में 1.2 लीटर का 12वी इंजन दिया गया है जो कि 84 बीएचपी की पावर और 114 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 सीटर वाली ये कार प्रति लीटर में 23.5 किमी का माइलेज देती है। अगर इस कार को गुजरात में खरीदा जाता है तो इस पर 18 से 31 हजार रुपये का एक्सजेंज बोनस मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- आधे दाम में मिल रही है महिंद्रा स्कॉर्पियो और टाटा सफारी, आसान EMI का भी ऑप्शन

टाटा जेस्ट (TATA Zest)
टाटा की इस दमदार कार में 1.2 लीटर का 8वी इंजन दिया गया है जो कि 88 बीएचपी की पावर और 140 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 सीटर वाली ये कार प्रति लीटर में 17.5 किमी का माइलेज देती है। इस कार पर फ्री इंश्योरेंस के जरिए 24 से 37 हजार रुपये तक बचा सकते हैं और इस के साथ ही एक्सचेंज पर 10-20 हजार रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है।

टाटा नेक्सॉन (TATA Nexon)
टाटा की इस दमदार कार में 1.2 लीटर का 16वी टर्बो चार्ज्ड इंजन दिया गया है जो कि 108 बीएचपी की पावर और 260 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 सीटर वाली ये कार प्रति लीटर में 21.5 किमी का माइलेज देती है। अगर इस कार को गुजरात में खरीदा जाता है तो पहले वर्ष के इंश्योरेंस को सिर्फ 1 रुपये में लिया जा सकता है और बाकि राज्य में 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- मात्र 50 हजार रुपये देकर खरीद सकते हैं Renault और Maruti की ये कारें, ऑफर सीमित समय के लिए

टाटा हेक्सा (Tata Hexa)
टाटा की इस दमदार एसयूवी में 2.2 लीटर का 16वी इंजन दिया गया है जो कि 153.86 बीएचपी की पावर और 400 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 6 सीटर वाली ये एसयूवी प्रति लीटर में 17.6 किमी का माइलेज देती है।
इसकी खरीद पर 58 हजार से 79 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है और इसके साथ 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।