प्रतापगढ़

Pratapgarh: घर से लापता हुई थी 19 साल की युवती, अगले दिन सरकारी स्कूल में मिली लाश, पुलिस ने शुरू की जांच

प्रतापगढ़ जिले के धोलापानी गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में 19 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Pratapgarh News
एआई तस्वीर

प्रतापगढ़। उपखंड क्षेत्र की धोलापानी ग्राम पंचायत में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब धोलापानी गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने बताया कि धोलापानी निवासी माया (19) पुत्री कारूलाल मीणा शुक्रवार रात घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।

यह वीडियो भी देखें

शनिवार खोजबीन के दौरान परिजनों को विद्यालय परिसर में युवती का शव मिला, जिसके बाद धोलापानी पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर धोलापानी थाना अधिकारी पूराराम मीणा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छोटीसादड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में भिजवाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

शव परिजनों को सौंपा

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। बता दें कि बीते दिनों प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी थाना परिसर स्थित पुलिस आवास में एक महिला कांस्टेबल के मृत मिलने से पुलिस महकमे में हलचल मच गई। मृतका की पहचान सोम कुंवर के रूप में हुई है, जो वरमंडल क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी ड्यूटी गुरुवार सुबह ईद पर्व के मद्देनजर लगाई गई थी, लेकिन वह निर्धारित समय पर थाने नहीं पहुंचीं। सहकर्मियों ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया, मगर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिसकर्मी थाना परिसर स्थित उनके क्वार्टर पहुंचे, जहां वह मृत अवस्था में मिलीं। घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। आसपास के थानों का पुलिस जाप्ता भी मौके पर पहुंचा। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
20 Jun 2026 05:31 pm
Published on:
20 Jun 2026 05:31 pm