प्रतापगढ़

राजस्थान में भारी बारिश: उफान पर नदी, जान जोखिम में डाल रहे लोग

Heavy Rain In Rajasthan: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धरियावद विधानसभा के पारसोला धरियावद मार्ग पर उफनती जाखम नदी में बहकर आ रही लकड़ियों को पकड़ने के लिए मूसलाधार बारिश के बीच लोगों का तांता लगा रहा।
2 min read
heavy_rain_in_rajasthan_1.jpg

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धरियावद विधानसभा के पारसोला धरियावद मार्ग पर उफनती जाखम नदी में बहकर आ रही लकड़ियों को पकड़ने के लिए मूसलाधार बारिश के बीच लोगों का तांता लगा रहा। पुलिस और प्रशासन के इस बारे में सख्त हिदायत देने के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर लकड़ियां निकाल रहे हैं। बीती रात से जिलेभर में लगातार बारिश के चलते जिलेभर के कई नदी नाल उफान पर चल रहे है।

धरियावद-पारसोला मार्ग के बीच में गुजर रही जाखम नदी भी पूरे वेग के साथ बह रही है। जाखम नदी में बड़े-बड़े पेड़ भी बहकर आ रहे हैं। जाखम के तेज बहाव ने जहां नदी किनारे की फसलों को तबाह कर दिया है, वहीं बहकर अपने साथ लकड़ी के रूप में गरीबों के निवाले का साधन भी बन रही है। यही वजह है कि आदिवासी अंचल के लोग बहकर आ रही लकड़ी को निकालने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल रहे है।

जाखम के तेज बहाव के बीच लकड़ियां निकालने वालों का तांता लगा रहा। प्रशासन और पुलिस की चेतावनी का भी लोगों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। लोग जाखम नदी में बहकर आ रहे पेड़ों व उनके ठूंठों को निकालने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। निवाले के लिए पकड़ी जाने वाली लकड़ी कहीं काल न बन जाए, इसलिए प्रशासन को भी इस पर अंकुश लगाने की जरूरत है। नदियों की पुलिया पर लोगों की भीड़ होने के बाद भी पुलिस और प्रशासन का इस और कोई ध्यान नहीं है। इस लापरवही के चलते कही किसी की जान पर ना आ पड़े।

सैर सपाटे के लिए द्रव्यवती नदी को मिलेगा नया स्वरूप, देखें वीडियो-

Published on:
16 Aug 2022 01:26 pm
Also Read
View All
सीतामाता अभयारण्य में मिलीं मेंढक की दो दुर्लभ प्रजातियां, राजस्थान में पहली बार दिखी मौजूदगी, जानें खासियत

प्रतापगढ़ न्यूज: स्कूल गई नाबालिग को ले भागा युवक, ढोढर स्टेशन पर धरे गए दोनों; जुलूस निकालने की मांग पर लाठीचार्ज

CM Bhajan Lal : ‘राजस्थान की सबसे बड़ी जरूरत है पानी’, सीएम भजनलाल ने उदयपुर संभाग को 924 करोड़ के दिए तोहफे

CM भजनलाल के प्रतापगढ़ दौरे के बीच पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक रामलाल मीणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

Pratapgarh: फॉरेस्ट रेंजर प्रताप सिंह चूंडावत हत्याकांड में बड़ा अपडेट, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कई राज खुलने की उम्मीद