कुरेल नदी की पुलिया डूबी:
रामगंजबालाजी. कुरेल नदी की पुलिया पर शुक्रवार सुबह पानी आने के बाद में रायथल ऐबरा मार्ग बंद हो गया। ग्रामीणों अर्जुन मीणा, राजेन्द्र जोशी,नवीन, मनोज मीणा ने बताया कि नदी पर ऊंची पुलिया बनाने के लिए सार्वजनिक विभाग द्वारा 2017 में स्वीकृत पुलिया का निर्माण कार्य 5 वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सका।