प्रतापगढ़

राजस्थान में MD ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश, AGTF ने पकड़ी 50 करोड़ रुपए की Drugs

पुलिस ने अवैध फैक्ट्री से आरोपी जमशेद उर्फ जम्मु लाला (33) निवासी देवल्दी थाना अरनोद को गिरफ्तार कर करीब 50 करोड़ रुपए कीमत की 17.4 किलोग्राम एमडी पाउडर, 70 किलो ग्राम से अधिक केमिकल पदार्थ, एमडी ड्रग बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए।
2 min read
MD Drug Factory
फाइल फोटो

राजस्थान में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पुलिस मुख्यालय की टीम ने प्रतापगढ़ जिले में पीपलखूंट थाना और डीएसटी के सहयोग से एमडी ड्रग बनाने की अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश कर 25 हजार का इनामी वांछित तस्कर को गिरफ्तार किया है।

कई दिनों तक की थी रेकी

पुलिस आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) दिनेश एमएन के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस टीम को मिली सूचना पर कई दिनों तक रेकी की गई, जिसमें टाण्डा बड़ा, सरहद बोरी मोजल के ईश्वर मीणा के झोंपड़े में इनामी तस्कर जमशेद उर्फ जम्मू लाला द्वारा एमडी ड्रग बनाने की जानकारी मिली। जिसके बाद स्थानीय थाना पीपलखूंट और डीएसटी को सूचना देकर छापा मारा गया।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने अवैध फैक्ट्री से आरोपी जमशेद उर्फ जम्मु लाला (33) निवासी देवल्दी थाना अरनोद को गिरफ्तार कर करीब 50 करोड़ रुपए कीमत की 17.4 किलोग्राम एमडी पाउडर, 70 किलो ग्राम से अधिक केमिकल पदार्थ, एमडी ड्रग बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

पहले भी हुई कार्रवाई

इसस पहले 16 दिसंबर 2024 को एजीटीएफ और थाना अरनोद पुलिस ने देवल्दी गांव में छापा मारा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 40 करोड़ रुपए कीमत के 11.450 किलोग्राम लिक्विड एमडीएमए, 14.770 किलोग्राम अन्य लिक्विड केमिकल, 4.900 किलोग्राम केमिकल और 2.500 किलोग्राम सफेद पाउडर सहित एमडी बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण जब्त किए थे।

इस मामले में आरोपी याकूब पुत्र फकीरगुल, जमशेद उर्फ जम्मू लाला और साहिल पुत्र सलीम निवासी देवल्दी थाना अरनोद प्रतापगढ़ फरार हो गए थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए एसपी प्रतापगढ़ द्वारा 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मुख्य आरोपी याकूब खां मादक पदार्थों की तस्करी से अवैध संपत्ति अर्जित कर रहा था।

यह वीडियो भी देखें

वित्तीय जांच में यह सामने आया कि उसने वर्ष 2024 में अपनी पत्नी बखमीना बी के नाम पर मध्यप्रदेश के जावरा स्थित हुसैन टेकरी क्षेत्र में एक होटल एवं लॉज खरीदा था, जिसकी बाजार कीमत लगभग एक करोड़ रुपए है। इसके बाद प्रतापगढ़ पुलिस ने सक्षम प्राधिकारी के निर्देश पर इस सम्पत्ति को गत 28 अगस्त को फ्रीज कर दिया।

Updated on:
12 Sept 2025 11:20 am
Published on:
11 Sept 2025 04:48 pm
Also Read
View All
प्रतापगढ़: अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुआ मुख्य सरगना, घर पर छापेमारी में 1 किलो 45 ग्राम अफीम और 4.70 लाख रुपए मिले

Exclusive: डेढ़ साल से कोठरी में पढ़ रहे बच्चे, 180 छात्रों पर 7 शिक्षक; तहसीलदार बोलीं- मुझे जानकारी नहीं

सीतामाता अभयारण्य में मिलीं मेंढक की दो दुर्लभ प्रजातियां, राजस्थान में पहली बार दिखी मौजूदगी, जानें खासियत

प्रतापगढ़ न्यूज: स्कूल गई नाबालिग को ले भागा युवक, ढोढर स्टेशन पर धरे गए दोनों; जुलूस निकालने की मांग पर लाठीचार्ज

CM Bhajan Lal : ‘राजस्थान की सबसे बड़ी जरूरत है पानी’, सीएम भजनलाल ने उदयपुर संभाग को 924 करोड़ के दिए तोहफे