प्रतापगढ़

ऑपरेशन चक्रव्यूह: एक क्विटंल 27 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त, चार आरोपी पकड़े

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत देवगढ़ पुलिस ने एक क्विंटल 27 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, कार भी जब्त की।

less than 1 minute read
Feb 01, 2026
गिरफ्तार। पत्रिका फाइल फोटो

प्रतापगढ़: जिला पुलिस अधीक्षक बी.आदित्य के निर्देशन में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत देवगढ़ पुलिस ने एक क्विटंल 27 किलो अवैध डोडाचूरा परिवहन करते हुए अवैध डोडाचूरा जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि 31 जनवरी को को थानाधिकारी नगजीराम मय जाब्ता की ओर से पूंगा तालाब पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी की जा रही थी। दौराने नाकाबंदी ग्यासपुर की तरफ से एक सफेद रंग की कार आती हुई दिखाई दी। जिसके चालक ने अचानक सामने पुलिस जीप व जाप्ता को देख कार को वापस घुमाकर ग्यासपुर की तरफ भगा ले गया।

ये भी पढ़ें

Jaipur News : जिस डॉक्टर ने दी ‘नई जिंदगी’ उसे मौत ले गई, डॉ. बी.एल. यादव का कार्डियक अरेस्ट से निधन

जिसका पीछा किया तो चालक कार को ग्यासपुर तिराया होता हुआ जाखम बांध की तरफ भगा ले गया। जिनका लगातार पीछा करते हुए जाखम बांध पाल पर आगे से रास्ता बंद होने से शिफ्ट कार में बैठे चार व्यक्ति जो शिफ्ट कार को जाखम बांध के पाल पर छोडकऱ अलग-अलग दिशाओ मे भागने लगे।

जिस पर जाप्ता पुलिस ने घेरा देकर चारो को मौके पर पकडकऱ हर धारो का नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम भंवरलाल विश्नोई , फरसाराम विश्नोई, तीसरे ने अपना नाम जसवंत सिंह व चौथे ने अपना नाम महेन्द्र विश्नोई होना बताया।

तलाशी लेने पर कार में कुल प्लास्टिक के 7 काले रंग के कट्टे पाये गये तथा कुल 7 कट्ट्टों में कुल एक क्विंटल 27 किलो 600 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा होना पाया गया। उक्त डोडाचुरा व डोडा चुरा को परिवहन करने में काम में ली गयी कार जब्त कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

ये भी पढ़ें

Jaipur: जयपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आई छात्रा, पांव कटकर दूर गिरा, मौके पर ही मौत

Published on:
01 Feb 2026 07:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर