प्रतापगढ़

Pratapgarh Fire News: पाइप के गोदाम में लगी भीषण आग, 2 Km तक दिखाई दिया धुआं, रेस्क्यू कर बचाई युवक की जान

प्रतापगढ़ के ओसिया विहार कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से पाइप गोदाम में भीषण आग लग गई। मकान मालिक के 20 साल के बेटे को सुरक्षित बचाया गया। चार दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत और दीवार तोड़कर आग पर काबू पाया।

less than 1 minute read
पाइप गोदाम में लगी आग

Pratapgarh News: शहर के नीमच रोड स्थित ओसिया विहार कॉलोनी में मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक दो मंजिला मकान के नीचे बने पाइप गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि काले धुएं का गुबार करीब 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा।

ये भी पढ़ें

राजस्थान विधानसभा घेराव: कांग्रेसियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, कई कार्यकर्ता हुए घायल

शॉर्ट सर्किट बना कारण

अतिरिक्त जिला कलेक्टर विजेश पांडे के मुताबिक, यह मकान तुलसीराम पाटीदार का है। मकान की निचली मंजिल पर कृषि यंत्रों के प्लास्टिक पाइप रखे हुए थे। दोपहर करीब 1 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और प्लास्टिक के पाइपों ने आग पकड़ ली।

प्लास्टिक होने के कारण आग तेजी से फैली और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में मकान मालिक झुलस गए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऊपरी मंजिल पर फंसा था बेटा

हादसे के वक्त तुलसीराम की पत्नी और उनका 20 वर्षीय बेटा मकान की ऊपरी मंजिल पर ही थे। शोर सुनकर पत्नी तो नीचे आ गईं, लेकिन बेटा ऊपर ही फंस गया।

मां की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने हिम्मत दिखाई और मकान में घुसकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान आग बुझाने की कोशिश में तुलसीराम पाटीदार घायल हो गए।

दीवार तोड़कर अंदर घुसे दमकलकर्मी

सूचना पर नगर परिषद से पहुंची चार दकमल, नागरिक सुरक्षा टीम, पुलिस के संयुक्त प्रयासों से दो घंटे तक चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भीषण थी कि सीधी बौछारों से काबू पाना मुश्किल हो रहा था।

आखिर में आपदा प्रबंधन की टीम और दमकलकर्मियों ने गोदाम की पीछे की दीवार तोड़ी और अंदर घुसकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। मौके पर भारी पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में सैकड़ों RGHS कार्ड ब्लॉक, अब मोबाइल पर आएगा बिल का पूरा हिसाब

Also Read
View All

अगली खबर