प्रतापगढ़

एक महीने में ही हुआ एसपी का ट्रांसफर, प्रतापगढ़ की कमान अब इनके पास

IPS Laxman Das : जिले में एसपी पद पर अब 2014 बैच के आईपीएस लक्ष्मणदास कमान संभालेंगे। यहां तैनात कुंदन कंवरिया का एक माह में ही स्थानांतरण हो गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Mar 2024, 5:29 PM IST
rajasthan_police.jpg

Pratapgarh News : जिले में एसपी पद पर अब 2014 बैच के आईपीएस लक्ष्मणदास कमान संभालेंगे। यहां तैनात कुंदन कंवरिया का एक माह में ही स्थानांतरण हो गया है। उन्हें बालोतरा एसपी के पद पर लगाया गया है। राज्य सरकार द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के सात अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। जिसमें 2014 बैच के आईपीएस लक्ष्मणदास को प्रतापगढ़ एसपी पद पर लगाया गया है। वहीं एक माह में ही कंवरिया का स्थानांतरण होना चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर स्थानांतरण की मुख्य वजह राजनीतिक बताई जा रही है ।

सीआईडी क्राइम ब्रांच जयपुर के पुलिस अधीक्षक लक्ष्मणदास 2014 बैच के अधिकारी हैं। उनका स्थानांतरण प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक के पद पर किया गया है। लक्ष्मणदास पूर्व में जोधपुर एएसपी और साइबर क्राइम जयपुर के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। जबकि कुंदन कंवरिया का हाल ही में डूंगरपुर पुलिस अधीक्षक पद से प्रतापगढ़ स्थानांतरण हुआ था। एक महीने के ही अल्प समय में कंवरिया के स्थानांतरण की वजह राजनीतिक बताया गया है। गौरतलब है कि एसपी कंवरिया ने यहां आते ही जिले के पुलिस महकमें में काफी अधिक फेरबदल किया था। जिसमें कई पुलिस अधिकारियों का दूसरे जिले में स्थानांतरण किया गया।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में सरपंच चुनने का अनोखा तरीका चर्चा में, मंदिर में बनाया मतदान केंद्र, गांववालों ने खुद कराई वोटिंग-काउंटिंग

ऑपरेशन त्रिनेत्र: प्रतापगढ़ में पूर्व उपसरपंच रसीद खान की 3.92 करोड़ की संपत्ति सीज, ड्रग्स तस्करी में था शामिल

प्रतापगढ़ में नई नवेली दुल्हन के पति की करंट लगने से मौत, बेटे को बचाने में बाप ने भी गंवाई जान

प्रतापगढ़: अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुआ मुख्य सरगना, घर पर छापेमारी में 1 किलो 45 ग्राम अफीम और 4.70 लाख रुपए मिले

Exclusive: डेढ़ साल से कोठरी में पढ़ रहे बच्चे, 180 छात्रों पर 7 शिक्षक; तहसीलदार बोलीं- मुझे जानकारी नहीं