प्रतापगढ़

राजस्थान: खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौत, भजन संध्या में भाग लेकर लौट रहे थे घर

सुहागपुरा थाना इलाके के एनएच-56 पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मोटा मायंगा के पास सड़क किनारे खराब खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई, जिससे बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

less than 1 minute read
फोटो पत्रिका नेटवर्क

प्रतापगढ़। सुहागपुरा थाना इलाके के एनएच-56 पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मोटा मायंगा के पास सड़क किनारे खराब खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई, जिससे बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

पुलिस के अनुसार, तीनों युवक मजदूरी के सिलसिले में प्रतापगढ़ आए थे। रात में नगर परिषद द्वारा आयोजित भजन संध्या में शामिल होने के बाद वे एक ही बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। कार्यक्रम में भजन गायक गोकुल शर्मा की लाइव प्रस्तुति हुई थी, जिसे सुनने के बाद तीनों रवाना हुए।

ये भी पढ़ें

काश! हेलमेट पहन लेता चैनाराम, डंपर की टक्कर के बाद सिर सड़क से टकराया, मौक पर ही दर्दनाक मौत

देर रात जब वे मोटा मायंगा के पास पहुंचे, तभी सड़क किनारे खड़े खराब ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सुहागपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल प्रतापगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में दो भाई समेत तीन की मौत

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान गोपाल (23) पुत्र केशुराम मीणा, कांतिलाल (24) पुत्र खाटूराम-दोनों निवासी बोरानखेड़ा-और ईश्वर (22) पुत्र जीवा मीणा निवासी मोटीखेड़ी के रूप में हुई है। तीनों में दो सगे भाई और एक उनका मित्र था। हादसे के बाद गांवों में शोक की लहर फैल गई।

इस वजह से हुआ हादसा

थानाधिकारी मनीष वैष्णव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सड़क किनारे खड़े खराब ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर को हादसे का कारण माना गया है। शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था। सोमवार को परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिए गए।

ये भी पढ़ें

राजस्थान: पत्नी ने प्रेमी के साथ रची खौफनाक साजिश, पति की हत्या कर नहर में फेंकी लाश

Published on:
16 Feb 2026 06:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर