प्रतापगढ़

Pratapgarh Weather News : भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, बाइक सवार दंपती बहे, कच्चे मकान ढहे

Pratapgarh Weather Today : जिले में मानसून की तेज बारिश का दौर जारी है।
3 min read
• •
Updated: 23 Oct 2024, 3:00 PM IST
Feature image

Pratapgarh Weather Forecast : जिले में मानसून की तेज बारिश का दौर जारी है। वहीं बुधवार को भी जिलेभर में बारिश हुई। अलसुबह तेज हवा के साथ करीब आधा घंटे तक बारिश हुई। जिससे नदी-नालों में पानी की आवक बढ़ गई। वहीं बांसवाड़ा जिले के माही बांध के गेट खोलने के कारण पीपलखूंट इलाके की माही नदी में पानी की आवक बढ़ गई है। यहां नदी में वेग से पानी बह रहा है। बगत 24 घंटों के दौरान जिले में सर्वाधिक बारिश पीपलखूंट में 90 एमएम दर्ज की गई है। इसके साथ ही छोटीसादड़ी में 60 एमएम बारिश हुई। छोटीसादड़ी में रात को तेज बारिश में एक बाइक सवार दम्पती पानी में बह गया। इस पर पुलिस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर दोनों को सुरक्षित बचा लिया। वहीं, दूसरी ओर तेज बारिश के कारण कई झरने भी वेग से गिर रहे हैं। भंवरमाता में एनिकट लबालब हो गया है। इस पर अभी चादर चल रही है।

बंबोरी में केलुपोश मकान ढहा, कोई जनहानि नहीं

छोटीसादड़ी उपखंड क्षेत्र के बंबोरी गांव में मंगलवार रात को तेज बारिश के कारण पूरण जणवा का केलुलोश मकान की दीवार ढह गई। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य अपने ही अन्य घर में थे। जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मकान के ढहने की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मदद की। गौरतलब है कि बारिश के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही प्रतिनिधि मांगीलाल जणवा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

माही नदी में आवक तेज

माही बजाज सागर बांध के आठ गेट खुलने के बाद पीपलखूंट माही नदी में आवक तेज हो गई है। वहीं गत दिनों से हो रही भारी बारिश से नदी-नाले भी उफान पर है। पीपलखूंट की ग्राम पंचायत मोरवानीया में बारिश के कारण राजू मीणा का केलुपोश मकान ढह गया।

पुलिया में बहे दंपती को ग्रामीणों व पुलिस ने अंधेरे में किया रेस्क्यू

प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी के निकटवर्ती मलावदा गांव में मंगलवार देर रात एक दंपती बाइक समेत पुलिया पर तेज बहाव में बह गए। घटना की जानकारी मिलते ही छोटीसादड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और ग्रामीणों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। दंपती की मोटर साइकिल तेज बहाव पानी में बहकर कहीं चली गई। जिसका कोई पता नहीं चला। पुलिस के अनुसार सेठजी के हवेली के पास छोटीसादड़ी निवासी हेमलता शर्मा व पति जुगल किशोर शर्मा रेलवे लाइन के कर्मचारियों के लिए खाना बनाकर वापस छोटीसादड़ी घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मलावदा पुलिया पर पहुंचे, जहां उस समय पुलिया पर पानी के तेज बहाव के चलते उनका संतुलन बिगड़ गया और दोनों बाइक समेत पानी में बह गए। बाद में, छोटीसादड़ी पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मौके पर पहुंचकर दंपती का रेस्क्यू किया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में दोनों को छोटीसादड़ी अस्पताल पहुंचाया। यहां से जुगलकिशोर को चित्तौड़गढ़ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हैड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस और ग्रामीणों की मदद से दंपती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। पुलिया की रेस्क्यू टीम में सहायक उपनिरीक्षक अर्जुनसिंह, हैड कांस्टेबल जितेंद्रसिंह, मोहनलाल, कांस्टेबल सुरेशकुमार, रविंद्र व ग्रामीण कालूलाल आंजना निवासी सुबी, समरथ निवासी मलावदा का रेस्क्यू करने में विशेष योगदान रहा।

हरि मंदिर में चल रहा था सत्संग, गिरी आकाशीय बिजली

छोटीसादड़ी नगर में मंगलवार देर शाम को क्षेत्र में शुरू हुई मूसलाधार बारिश के दौरान नगर के हरि मंदिर में चल रहे सत्संग के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। घटना के समय मंदिर में भक्तों की भीड़ मौजूद थी। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने बताया कि तेज बारिश के दौरान अचानक कड़कड़ाती तेज गर्जना के साथ बिजली मंदिर के ऊपर गिरी। जिससे सभी मौजूद लोग सहम गए। मंदिर के आसपास के घरों से निकल कर लोग भी मौके पर पहुंचे और देखा तो सभी सत्संगी सकुशल थे। बिजली मंदिर में विराजित भगवान की मूर्ति के पीछे की दीवार के अंदर से जमीन में उतर गई, जिससे बड़ा हादसा टलने पर गया।

Updated on:
23 Oct 2024, 3:00 PM IST
Published on:
Also Read
View All
प्रतापगढ़ में नई नवेली दुल्हन के पति की करंट लगने से मौत, बेटे को बचाने में बाप ने भी गंवाई जान

प्रतापगढ़: अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुआ मुख्य सरगना, घर पर छापेमारी में 1 किलो 45 ग्राम अफीम और 4.70 लाख रुपए मिले

Exclusive: डेढ़ साल से कोठरी में पढ़ रहे बच्चे, 180 छात्रों पर 7 शिक्षक; तहसीलदार बोलीं- मुझे जानकारी नहीं

सीतामाता अभयारण्य में मिलीं मेंढक की दो दुर्लभ प्रजातियां, राजस्थान में पहली बार दिखी मौजूदगी, जानें खासियत

प्रतापगढ़ न्यूज: स्कूल गई नाबालिग को ले भागा युवक, ढोढर स्टेशन पर धरे गए दोनों; जुलूस निकालने की मांग पर लाठीचार्ज