26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में शुरू होने वाला है भारत-अमेरिका का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास, जानें भारत के पास है कौन से हथियार

Rajasthan News : भारतीय सेना और अमेरिका के सैनिकों का अब तक का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास राजस्थान के बीकानेर में होने जा रहा है।
2 min read
Google source verification
प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

Bikaner News : पश्चिमी रेगिस्तान के रेतीले धोरों में भारतीय सेना और अमेरिका के सैनिकों का अब तक का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास होगा। दोनों देशों की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास का यह 20वां संस्करण 9 सितम्बर को शुरू होगा। इसमें 600 से ज्यादा सैनिक शामिल होंगे।

सेना की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में दोनों देशों के बीच युद्धाभ्यास की तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। अभ्यास 9 से 22 सितम्बर तक 14 दिन चलेगा। इस दौरान युद्ध की अलग-अलग स्थितियां पैदा कर सैनिक अभ्यास करेंगे।

अपने - अपने हथियारों को करेंगे साझा

दोनों देश के सैनिक अपने - अपने सैन्य हथियारों का उपयोग करेंगे। अमेरिका अपने साथ हाई मोबाइल आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम समेत अत्याधुनिक हथियार लेकर आएगा। वहीं भारतीय सैनिक भी देश में निर्मित असॉल्ट सीरिज की एके - 203 राइफल जैसे हथियारों का उपयोग करेंगे। महाजन की युद्ध स्थली पर कई तरह की युद्धक स्थितियों को निर्मित किया जाएगा। साथ ही आतंकवादियों के खिलाफ सैन्य ऑपरेशन के अभ्यास किए जाएंगे।

रक्षा रणनीति पर दुनिया की नजर

भारत - अमेरिका के बीच संबंधों में रक्षा रणनीति अहम है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले सप्ताह ही अमेरिका का दौरा किया और कई अहम रक्षा सौदे भी हुए। ऐसे में इस युद्धाभ्यास पर पूरी दुनिया की नजर भी है। दोनों देश की सेना अपनी - अपनी श्रेष्ठ युद्धक तकनीकों को साझा करेंगे। पिछले साल संयुक्त सैन्य अभ्यास का 19वां संस्करण अमेरिका के अलास्का में हुआ था। इससे पहले 18वां संस्करण उत्तराखंड के औली में किया गया। परंतु सैनिकों की संख्या के लिहाज से अब 20वां संस्करण सबसे बड़ा है।

यह भी पढ़ें : Lawrence गैंग के छूटे पसीने, 5 गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया रिमांड पर, SIT करेगी पूछताछ