एसपी ने बताया कि कार्तिक जाखड़ लोरेन्स गैंग का शूटर है, जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी, हत्या, जानलेवा हमले के अलग अलग थानों में पांच मामले दर्ज है। जिसमें नीम का थाना, रायसिंहनगर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व गजसिंह नगर में दर्ज है। इसके अलावा निशांत कुमार के खिलाफ केसरीसिंहपुर, अमन सांई के खिलाफ श्रीगंगानगर तथा मनीष कुमार के खिलाफ रावला में मामला दर्ज है।