प्रतापगढ़

युवक की मौत के 12वें दिन के कार्यक्रम में हंगामा, मकान में आग लगाई, पुलिस पर हमला, 3 जवान घायल

घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। गौरतलब है कि दिवाला गांव में युवक की मौत के बाद लगातार तनाव का माहौल बना हुआ था।
less than 1 minute read
attack on police
घायल पुलिसकर्मी। फोटो- पत्रिका

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अरनोद उपखंड के कोटड़ी थाना क्षेत्र के दिवाला गांव में एक युवक की मौत के 12वें दिन के सामाजिक कार्यक्रम में अचानक तनाव बढ़ गया। मामला इतना बिगड़ा कि एक पक्ष ने हत्या की आशंका जताकर हंगामा करते हुए एक मकान में आग लगा दी।

पुलिस गाड़ी को नुकसान

आगजनी की सूचना पर मौके पर पहुंची, लेकिन गुस्साए लोगों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। लाठियों, पत्थरों और मिर्ची पाउडर तक का इस्तेमाल किया। पुलिस की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया। हमले में पुलिसकर्मी बहादुर सिंह जाट और हरीश विश्नोई घायल हो गए, जिन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

गांव में तनाव का माहौल

वहीं कांन्स्टेबल प्रकाश मीणा के हाथ में चोट आई, जबकि कालू सिंह मीणा और राजेंद्र सिंह मीणा ने किसी तरह बचाव किया। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। गौरतलब है कि दिवाला गांव में युवक की मौत के बाद लगातार तनाव का माहौल बना हुआ था।

यह वीडियो भी देखें

अरनोद डिप्टी चन्द्रशेखर पालीवाल ने बताया कि युवक की संदिग्ध मौत की जांच को लेकर कोटड़ी थाने में रिपोर्ट दी गई गई। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। उसी बीच यह घटना हो गई। पुलिस प्रशासन की ओर से जाब्ता तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।

Updated on:
21 Aug 2025 08:17 pm
Published on:
21 Aug 2025 08:17 pm
Also Read
View All
प्रतापगढ़: अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुआ मुख्य सरगना, घर पर छापेमारी में 1 किलो 45 ग्राम अफीम और 4.70 लाख रुपए मिले

Exclusive: डेढ़ साल से कोठरी में पढ़ रहे बच्चे, 180 छात्रों पर 7 शिक्षक; तहसीलदार बोलीं- मुझे जानकारी नहीं

सीतामाता अभयारण्य में मिलीं मेंढक की दो दुर्लभ प्रजातियां, राजस्थान में पहली बार दिखी मौजूदगी, जानें खासियत

प्रतापगढ़ न्यूज: स्कूल गई नाबालिग को ले भागा युवक, ढोढर स्टेशन पर धरे गए दोनों; जुलूस निकालने की मांग पर लाठीचार्ज

CM Bhajan Lal : ‘राजस्थान की सबसे बड़ी जरूरत है पानी’, सीएम भजनलाल ने उदयपुर संभाग को 924 करोड़ के दिए तोहफे