प्रतापगढ़

चालान बनाने में बिना पीयूसी वाहनों पर मेहरबानी

पीयूसी सर्टिफिकेट के लिए नहीं कटते चालान
2 min read
pratapgarh
चालान बनाने में बिना पीयूसी वाहनों पर मेहरबानी

50 दिनों में कटे इतने चालान
पीयूसी- 3
नो पार्किग - 37
रोंग साईड - 20
क्षमता से अधिक - 39
बिना हेलमेट - 7
सीट बेल्ट-10
हाई स्पीड़ - 23
मोबाइल- 16
अन्य - 123
आंकड़े यातायात विभाग के अनुसार
....................................
पीयूसी सर्टिफिकेट के लिए नहीं कटते चालान
-बिना पीयूसी के दौड़ रहे वाहन
प्रतापगढ़. जिले में वाहनों से बढ़ रहे प्रदूषण को रोकने के लिए कोई भी जिम्मेदार अपनी भूमिका पूरी तरह से नहीं निभा रहे है। यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए यातायात पुलिस व परिवहन विभाग के जिम्मेदार वाहनों चालकों को कागजात का तो आवश्यक रूप से पूछते हंै। हेलमेट की अनिवार्यता की पालना बखूबी निभाते हैं। लेकिन पीयूसी का आवश्यक नहीं समझते है। जबकि जब तक जिम्मेदार इस भूमिका को सक्रिय रूप से नहीं निभाएंगे तब तक जिले में प्रदूषण बढ़ता रहेगा।


अधिकतम वाहन बिना पीयूसी, फिर भी नहीं कटते चालान
जिले में 80 प्रतिशत वाहन बिना पीयूसी के सडक़ों पर दौड़ रहे हंै, लेकिन प्रशासन की अनदेखी के कारण इन पर कार्रवाई नहीं हो रही है और जिले में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। जिले में ऑनलाइन पीयूसी होने के बाद परिवहन विभाग की ओर से अब तक 50 दिनों में 26 वाहनों के ओर यातायात पुलिस की ओर से मात्र 3 चालान बनाए गए है।
यह कागज वाहन चालक के साथ जरूरी
ड्राइविंग करते वक्त आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का रजिस्ट्रेशन, वाहन का इंश्योरेंस सर्टिफिकेट और वैलिड पीयूसी साथ होना जरूरी है।

बिना पीयूसी के वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की जा रही है। चालान काटने के समय वाहन चालकों को पीयूसी के लिए भी कहा जाता है।
सलीम खान, उपनिरीक्षक, यातायात पुलिस, प्रतापगढ़

===========================================

ग्राम सचिव के स्थान पर ग्राम विकास अधिकारी
प्रतापगढ़. कुछ समय पहले राज्य सरकार ने ग्राम सचिव को ग्राम विकास अधिकारी नाम दिया है। ऐसे में अब ग्राम सचिव को ग्राम विकास अधिकारी के नाम से जाना जाएगा। इस पर ग्राम विकास अधिकारियों ने खुशी जताई है। महामंत्री सुरेश चंद्र हेड़ा, प्रवक्ता राधेश्याम धाकड़ आदि ने कहा कि इसे लेकर प्रतापगढ़ जिले के पांचों उपखंडों में शनिवार व रविवार के दिन में भी अटल सेवा केंद्र को खोलकर कार्य किया गया। संघ के जिला अध्यक्ष मांगीलाल गुर्जर ने कहा कि अटल सेवा केंद्रों पर शनिवार और रविवार को खुले रखकर लोगों के काम निपटाए जाएंगे।

Published on:
28 May 2018 10:07 am