प्रतापगढ़

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दलित के घर जमीन पर बैठ कर किया भोजन, बीएसपी की बढ़ेगी परेशानी

बतौर सीएम पहली बार किया है प्रतापगढ़ का दौरा, जल निगम में हुए करोड़ों के घोटाले के आरोपी को गिरफ्तार करने का आदेश

2 min read
CM Yogi Adityanath

प्रतापगढ़. सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी अटकलों को खारिज करते हुए दलित के साथ उसके घर में जमीन पर बैठ कर भोजन किया है। बतौर मुख्यमंत्री पहली बार बाहुबली राजा भैया के गढ़ में पहुंचे सीएम योगी ने चौपाल में सबके सामने जिलाधिकारी को भी जमकर फटकार लगायी। सीएम ने जल निगम के करोड़ों रुपये के घोटाले के आरोपी पूर्व अधिशासी अभियंता को गिरफ्तार करने का भी आदेश दिया है साथ ही जेई व ऐई को भी निलंबित करने को कहा है। खराब कानून व्यवस्था को लेकर जिले के एसएसपी को भी जमकर फटकार लगायी है।
यह भी पढ़े:-जूना अखाड़ा से पहली बार दलित साधु बनेगा महामंडलेश्वर, अखाड़ा परिषद ने की घोषणा


सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे में सबसे महत्वपूर्ण चीज दलित दयाराम सरोज के घर पर भोजन करना था। सीएम योगी पर एक जाति पर विशेष ध्यान देने का आरोप लगता रहता है और गोरखपुर व फूलपुर उपचुनाव में बीजेपी को मिली हार व उन्नाव कांड में कुलदीप सिंह सेंगर को लेकर यूपी की बीजेपी सरकार की जमकर किरकिरी हुई थी। इसके बाद से सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी इमेज बदलनी शुरू कर दी है। इसी क्रम मे ंवह जिलों के औचक निरीक्षण करने के साथ दलित के घर भोजन कर रहे हैं साथ ही स्कूलों में रात्रि विश्राम करके विकास कार्य की स्थिति देखने में जुटे हैं। इसी क्रम में प्रतापगढ़ के दौरे के दौरान बीती रात सीएम योगी दलित दयाराम सरोज के घर पहुंचे थे और वहां पर सभी के साथ जमीन पर बैठ कर भोजन किया।
यह भी पढ़े:-रहस्यमयी पेड़ से निकल रहे धुएं को रोकने के लिए खुदवाया चबूतरा, बुलायी दमकल, पर नहीं हुआ काम, देखें वीडियो

बसपा की बढ़ सकती है परेशानी
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में दलित के हाथे से बना भोजन किया था इसके बाद राजनीति तेज हो गयी थी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने यह तक कह दिया था कि जिस दलित रसोईये ने अमित शाह के लिए भोजन बनाया है उसे खोजने वाले को इनाम दिया जायेगा। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ भी इसी राह पर चल पड़े हैं अब देखना है कि बीजेपी ने जो दलित कार्ड खेला है उसका लोकसभा चुनाव २०१९ में कितना फायदा होता है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी की पिक्चर से गायब हुए राजा भैया, राजनीतिक गलियारों में हड़कंप

Published on:
24 Apr 2018 01:42 pm
Also Read
View All