प्रतापगढ़

यूपी के प्रतापगढ़ में दलित को चारपाई से बांधकर झोंपड़ी में जलाया।

प्रतापगढ़ जिले की पट्टी तहसील के बेला रामपुर गांव की घटना।
2 min read
Burnt Alive
जिंदा जलाया

प्रतापगढ़. यूपी के प्रतापगढ़ जिले में एक दलित युवक को उसी के Pig बाड़े में चारपाई से बांधकर जिंदा जला दिया गया। घटना पट्टी कोतवाली अन्तर्गत बेला रामपुर गांव की है। सुबह लोगों ने युवक का जलता हुआ शव देखा तो पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। गांव के लोग मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता और हत्यारों की गिरफ्तारी के साथ ही मौके पर डीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए।

इसे भी पढ़ें

प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली अन्तर्गत बेला रामपुर गांव निवासी किसान विनय प्रकाश सरोज उर्फ बबलू (33) पुत्र सोमनाथ घर से 500 मीटर की दूसरी पर झोंपड़ी में Pig पालन करता था। रविवार की रात को देर रात वह अपने जानवरों की रखवाली के लिये Pig बाड़े में गया, जहां खाट में बांधकर उसे जला दिया गया। घटना के बाद सोमवार की सुबह जब लोग शौच के लिये गए तो झोंपड़ी जलकर राख हो चुका था। बबलू का शव सुबह तक जल रहा था। सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गयी। परिजनों को खबर मिली तो कोहराम मच गया।

इसे भी पढ़ें

सूचना मिलने पर सीओ और कोतवाल मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेजे जाने को तैयार थी, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। बताया गया कि ग्रामीण हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग के साथ ही आलाधिकारियों को मौके पर बुलाने पर अड़ गए। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है, एहतियातन गांव में भारी पुलिस बल मौजूद है। मृतक के बड़े भाई ओम प्रकाश ने कहा कि उनके भाई की हत्या की गयी है।

इसे भी पढें

सीओ जिलाजीत ने कहा कि बबलू Pig बाड़े और धान के बेहन की रखवाली के लिये आए थे। यहीं उनकी हत्या कर दी गयी। झोंपड़ी में ही उनको जला दिया गया। उन्होंने कहा कि पीड़ित की ओर से अब तक तहरीर नहीं की गयी। पहले हत्या कर बाद में जलाने के सवाल पर कहा कि यह जांच का विषय है।

By Sunil Somvanshi

Published on:
17 Jun 2019 12:57 pm
Also Read
View All
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

CM योगी से मिला 1 लाख का इनाम होगा वापस! फर्जीवाड़े में फंसे यूपी टॉपर रजनीश पर बड़ा एक्शन; डिग्रियां की गईं निरस्त

प्रतापगढ़: बहन को मायके लाना पड़ा भारी, 6 महीने से चल रहा था पति-पत्नी में विवाद, रिटायर्ड फौजी ने साले को मारी गोली

Pratapgarh Murder News: हाईकोर्ट ने दी थी साथ रहने की इजाजत, कोतवाली में बयान देकर लौटते ही पति की हत्या, प्रेम विवाह से नाराज था परिवार

Inside Story: बेटी की लव मैरिज बनी दुश्मनी की वजह, ससुर ने बोलेरो से खींचकर दामाद की हत्या की; यूपी के कुंडा का केस