प्रतापगढ़

पिस्टल की नोक पर रिटायर पुलिस इंस्पेक्टर से लूट, विरोध करने पर जमकर पीटा

ग्रामीणों ने दौड़ाया तो बाइक छोड़ कर भाग गए बदमाश
2 min read
bandook kaha milti hai
bandook kaha milti hai

प्रतापगढ़. जिले में गुरूवार को पुलिस विभाग से रिटायर हो चुके इंस्पेक्टर को पहले बदमाशों न पिस्टल की नोक पर रखा फिर जमकर पिटाई करने के बाद उनसे बीस हजार लूट लिए। ग्रामीणों ने बदमाशों को लूट की घटना को अंजाम देते हुए देखा तो दौड़ा लिया। इसके बाद बदमाश अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेलिया और उसके आधार पर बदमाशों का पता लगा रही है।


पुलिस विभाग से रिटायर इंस्पेक्टर बलिकरन सिंह (70) अंतू के रायचंद्रपुर के रहने वाले है और रिटायर होने के बाद से वह गांव में ही रह रहे हैं। गुरुवार को वह पूरब गांव स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से बीस हजार रुपये निकालकर साइकिल से घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि रुपये को झोले में रखकर साइकिल में लटका कर घर के लिए जा रहा था। बालापुर पानी टंकी के पास दो मोटर साइकिल से पांच बदमाश पहुंचे और साइकिल के आगे खड़ी कर पिस्टल तान दी। इसके बाद बदमाश रुपये का झोला छीनने लगे तो उन्होंने विरोध किया।

जिसपर बदमाश उन्हें पीटने लगे। फिर गोली मारने की धमकी देते हुए बदमाशों ने बीस हजार रुपये लूट लिए। इसी बीच ग्रामीणों को आता देख बदमाश भागने लगे। भागते समय बदमाशों की एक पैशन प्रो बाइक गिर पड़ी तो उसे छोड़कर बदमाश किठावर की ओर भाग निकले। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की बाइक को अपने कब्जे में ले लिया और बदमाशों का पता लगा रही है।
वहीं इस मामले में अंतू एसओ पान सिंह ने बताया कि ममला उनके संज्ञान में है। मौके पर पुलिस टीम भेजकर बदमाशों के बारे में पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Published on:
09 Feb 2018 11:46 am
Also Read
View All
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

CM योगी से मिला 1 लाख का इनाम होगा वापस! फर्जीवाड़े में फंसे यूपी टॉपर रजनीश पर बड़ा एक्शन; डिग्रियां की गईं निरस्त

प्रतापगढ़: बहन को मायके लाना पड़ा भारी, 6 महीने से चल रहा था पति-पत्नी में विवाद, रिटायर्ड फौजी ने साले को मारी गोली

Pratapgarh Murder News: हाईकोर्ट ने दी थी साथ रहने की इजाजत, कोतवाली में बयान देकर लौटते ही पति की हत्या, प्रेम विवाह से नाराज था परिवार

Inside Story: बेटी की लव मैरिज बनी दुश्मनी की वजह, ससुर ने बोलेरो से खींचकर दामाद की हत्या की; यूपी के कुंडा का केस