प्रतापगढ़

Pratapgarh Crime: शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर जमकर चले लाठी डंडे, दो रिश्तेदारों की मौत

Pratapgarh Crime: शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर द्वार पूजा से पहले हुए बवाल के बाद जमकर लाठी डंडे चले। दो बारातियो कि पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिससे शादी समारोह की खुशियां गम में बदल गई। पूरे गांव में मातम का माहौल है। बाद में पुलिस की मौजूदगी में शादी कराई गई।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2024, 5:55 PM IST
Pratapgarh Crime
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

Pratapgarh Crime: डीजे पर डांस को लेकर शराब के नशे में धुत बारातियों में जमकर मारपीट हो गई। बाराती दो गुटों में बट गए। इस दौरान रिश्तेदारी में पंजाब से शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक समेत दो लोगों को पीट- पीट कर घायल कर दिया गया। इलाज के लिए ले जाते समय दोनों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। पुलिस ने इस हत्याकांड में वर पक्ष के 9 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Pratapgarh Crime: यूपी के प्रतापगढ़ जिले केलालगंज कोतवाली के गांव चकौड़िया के रहने वाले विदेशी गौतम के बेटी अनीता की शादी थी। शनिवार को चकौड़िया गांव में बारात आई थी। रात करीब 11 बजे के करीब द्वारपूजा के लिए बाराती नाचते हुए जा रहे थे। इसी दौरान नशे में धुत बारातियों में विवाद होने लगा। बारातियों के एक पक्ष के लोग दूसरे पर चेन छिनैती का आरोप लगाने लगे। इसी बात को लेकर बारातियों के दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में दूल्हे के रिश्तेदार सुल्तानपुर के देलियावां मुसाफिरखान के रहने वाले 22 वर्षीय पवनदीप, पंजाब के जालंधर के रहने वाले 32 वर्षीय इंद्रप्रीत सिंह एवं 25 वर्षीय विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही रात में लालगंज कोतवाल नीरज कुमार यादव मयफोर्स मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। घायल पवनदीप की राजा प्रताप बहादुर अस्पताल एवं इंद्रप्रीत की एसआरएन प्रयागराज पहुंचने पर मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में 9 बारातियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मारपीट के बाद शादी रुक गई। बाद में पुलिस की मौजूदगी में विवाह की रस्म पूरी कराई गई। रविवार की सुबह अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय मौके पर पहुंचे। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक बोले- 9 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय ने बताया कि लीलापुर से लालगंज के चौकड़िया में बारात आई हुई थी। द्वार पूजा से पहले डीजे पर डांस करने को लेकर शराब के नशे में धुत होकर लड़के पक्ष के लोगों ने आपस में मारपीट करने लगे। जिसमें तीन लोगों को गंभीर चोट आई। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान दो लोगों की मृत्यु हो गई है। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में 9 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है।

Updated on:
17 Nov 2024, 5:55 PM IST
Published on: