
पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला
Bahraich Police Transfer: बहराइच पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने फखरपुर के उपनिरीक्षक और गंडारा चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। शनिवार की देर रात एसपी ने 16 उप निरीक्षकों कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
Bahraich Police Transfer: बहराइच पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने उपनिरीक्षक धर्म प्रकाश को पुलिस लाइन से कैसरगंज कोतवाली के गंडारा चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। जबकि गंडारा चौकी के इंचार्ज रहे सूरपति त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उपनिरीक्षक त्रिलोकी नाथ मौर्या को रिसिया थाने से हटाकर खैरी घाट थाना के बैवाही का चौकी इंचार्ज बनाया गया है। बैवाही चौकी के इंचार्ज रहे राजीव कुमार मिश्रा को नवाबगंज थाना के चौकी समतलीय का प्रभार दिया गया है। उपनिरीक्षक राम गोविंद वर्मा को रुपईडीहा थाने के बाबागंज चौकी से हटकर कोतवाली नानपारा के राजा बाजार चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। राम सुधार यादव को राजा बाजार चौकी से रिसिया थाने पर तैनाती दी गई है। वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव को रुपईडीहा से बाबागंज चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। हरिद्वार तिवारी को थाना मोतीपुर से जरवल रोड के घाघरा घाट चौकी का प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक आदित्य कुमार को घाघरा घाट से जरवल रोड उप निरीक्षक विकास कुमार वर्मा को फखरपुर से चौकी प्रभारी मल्लावा थाना पयागपुर, उपनिरीक्षक उमेश चंद को मल्लावां चौकी से रिसिया थाना उपनिरीक्षक राजेश कुमार को रिसिया से चौकी प्रभारी गुरगुट्टा कोतवाली नानपारा, उप निरीक्षक महेश चंद को चौकी प्रभारी गुरगुट्टा से थाना दरगाह शरीफ, शैलेंद्र कुमार यादव को थाना फखरपुर से पुलिस लाइन, उप निरीक्षक हरेंद्र नाथ राय को थाना बोड़ी का वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है। नानपारा कोतवाली में तैनात रहे नरसिंह को वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है।
Updated on:
17 Nov 2024, 4:15 PM IST
Published on:
17 Nov 2024, 4:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.