
सीएम योगी की भाग्यलक्ष्मी योजना
Bhagya lakshmi yojana: योगी सरकार भाग्यलक्ष्मी योजना के तहत अब बेटी के जन्म पर 51 हजार रुपए दे रही है। इस योजना के तहत गरीब परिवार की बेटियों को कुल दो लाख की आर्थिक सहायता दी जाती है। जिससे बेटियां पढ़ाई के साथ-साथ अपना बेहतर भविष्य तैयार कर सकें। ऐसा करने के लिए उन्हें पैसों की कमी ना पड़े।
Bhagya lakshmi yojana 2024: भाग्यलक्ष्मी योजना योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही है। योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों के जन्म को लेकर चली आ रही प्रथाओं को समाप्त करना है। इस योजना के तहत सिर्फ यूपी के बेटियों को लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत बेटियों को कई किस्तों में कुल दो लाख दिए जाने का प्रावधान है। इसमें बेटी के जन्म पर 50 हजार रुपए की पहले किस्त उसके खाते में दी जाती है। ऐसी महिलाएं जिन्होंने बेटी को जन्म दिया है। उन्हें 5100 सौ रुपये दिए जाते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसमें बेटी और माता दोनों को आर्थिक सहायता मिलती है। योजना का उदेश्य माता का बेहतर स्वास्थ्य और बेटी का लालन पोषण के अलावा उसकी अच्छी पढ़ाई है। इस योजना के तहत जब कक्षा छठी में जाएगी तो 3000 कक्षा सात में 5000 कक्षा आठ में 7000 रुपए दिए जाएंगे।
भाग्यलक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की सालाना आय 2 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होना चाहिए। जन्म के पश्चात एक वर्ष के अंदर बच्ची का आंगनवाड़ी केंद्र में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। इस योजना का लाभ एक परिवार में सिर्फ 2 लड़कियों को ही मिल सकता है। बच्ची के स्वास्थ्य टीकाकरण पूरे हो चुके हों। ऑनलाइन आवेदन करने के लिएआधार कार्ड, राशन कार्ड,निवास प्रमाण पत्र,आंगनवाड़ी में नामांकन,माता-पिता का आधार कार्ड,बीपीएल कार्ड,आय प्रमाण पत्र,लड़की का जन्म प्रमाण पत्र,पासपोर्ट साइज फोटो,बैंक खाता पासबुक,मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी।
Updated on:
17 Nov 2024, 2:03 PM IST
Published on:
17 Nov 2024, 2:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.