
टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त कार
Gonda Road Accident: गोंडा- बहराइच हाईवे पर खरगूपुर तथा बहराइच की तरफ से आ रही दो कार की आर्यनगर चौराहे पर शनिवार की आधी रात जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि धमाका की आवाज सुनकर आसपास के लोग जग गए। कुछ लोग मौके पर पहुंचे। जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
Gonda Road Accident: गोंडा- बहराइच हाईवे पर शनिवार की रात करीब 11 बजे के आसपास दो कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में दोनो कार के परखच्चे उड़ गये। टक्कर के बाद एक कार जाकर दुकान में घुस गई। इस हादसे में खरगूपुर की तरफ से आ रही कार में पांच लोग सवार थे। जिसमें करनैलगंज कोतवाली के गांव केकरहा बलमथर के रहने वाले केदार सिंह, संत कुमार सिंह तथा धर्मराज सिंह तथा करनैलगंज शाहपुर के रहने वाले शिवनारायण सिंह और सतपाल सिंह घायल हो गए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस की सहायता से गोंडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जबकि बहराइच की तरफ से आ रही दूसरी कार में महाराजगंज जिले के पकड़ी थाना नैनिया के रहने वाले अंगद कुमार तथा मुरादाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले अरुन सिंह, तथा अमरोहा जिले के रहने वाले राहुल कुमार सवार थे। इन लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई।
आर्यनगर चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों कार को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा करवा दिया गया है। घायलों को उपचार के लिए भेज दिया गया है। अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Updated on:
17 Nov 2024, 11:13 AM IST
Published on:
17 Nov 2024, 11:13 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.