प्रतापगढ़

राजा भैया को मिला पीयूष पंडित का समर्थन, नई पार्टी बनाने से पहले ही बड़ी कामयाबी

30 नवंबर को राजा भैया अपनी राजनीति के 25 साल पूरे होने पर करेंगे नई पार्टी का ऐलान!
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2018, 10:17 PM IST
Raja Bhaiya
राजा भैया

प्रतापगढ़. यूपी के प्रतापगढ़ में कुंडा से निर्दलीय विधायक राजा भैया 2019 के पहले यूपी की सियासत में भूचाल लाने के लिये तैयार हैं। उनकी नई पार्टी की घोषणा 30 नवंबर को वह खुद लखनऊ में अपने राजनीति कैरियर के 25 साल पूरे होने पर एक बड़े कार्यक्रम में करेंगे, ऐसा कहा जा रहा है। नई पार्टी के लिये चुनाव आयोग में प्रक्रिया चल रही है। अगर राजा भैया पार्टी बना लेंगे तो कौन उनके साथ होगा या वो किसके साथ जाएंगे ये चर्चा सियासी गलियारों में खूब तैर रही है। हालांकि अभी पार्टी बनी नहीं है और उसका ऐलान तक नहीं हुआ पर खबर आ रही है कि पीयूष पंडित ने ऐलान कर दिया है कि वो राजा भैया का समर्थन करेंगे। लखनऊ में उनके राजनीतिक कैरियर के 25 साल पूरे होने पर जो आयोजन होगा उसके लिये पीयूष दिल्ली से सैकड़ों गाड़ियों के साथ लम्बा चौड़ा काफिला लेकर लखनऊ पहुंचेंगे।

पीयूष पंडित सवर्ण भारत परिवार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि उनका संगठन न सिर्फ राजा भैया का समर्थन करेगा बल्कि उनके आयोजन को भव्य बनाने के लिये सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ दिल्ली से लखनऊ पहुंचेंगे। उन्होंने संगठन की ओर से सभी पदाधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है कि सभी लोग राजा भैया के समर्थन में लखनऊ के कार्यक्रम में पहुंचें।

पीयूष पंडित ने कहा है कि राजा भैया पिछले 25 सालों से लगातार जनता के दिलों पर राज कर रहे हैं। कुंडा से हर बार वो ज्यादा वोटों से विजयी होकर आते हैं। अब वह एक साफ और स्वच्छ राजनीति के लिये नई पार्टी लेकर आ रहे हैं, इसको लेकर पूरे देश का युवा उत्सुक है। उनकी लोकप्रियता पूरे देश में है और अब यह आने वाले लोकसभा चुनाव में सब देखेंगे। सवर्ण भारत परिवार संगठन का उनहें पूरा समर्थन है।
By Sunil Somvanshi

Updated on:
27 Oct 2018, 10:17 PM IST
Published on: