5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी प्रवक्ता का बयान, जिस गाड़ी में सपा का झंडा लगा हो समझो उस गाड़ी में …

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने योगी आदित्यनाथ सरकार की तुलना कल्याण सिंह की सरकार से कर दिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मऊ

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 27 Oct 2018, 3:29 PM IST

BJP Leader

BJP Leader

मऊ. 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडे ने आज प्रदेश के मऊ जनपद में प्रेस वार्ता कर 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए जनपद में भ्रमण किया और लोगों से मुलाकात कर जनता का रिएक्शन लिया बीजेपी प्रवक्ता ने जिले के नगर पालिका कम्युनिटी हाल में मीडिया से बातचीत किया इस दौरान कहा कि बीजेपी विकास के मुद्दे पर 2019 का चुनाव लड़ेगी। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने योगी आदित्यनाथ सरकार की तुलना कल्याण सिंह की सरकार से कर दिया साथी ही समाजवादी पार्टी पर भी जमकर हमला बोला कहा कि जिस गाड़ी पर सपा का झंडा लगा रहता है समझो उसमें गुंडा बैठा है।

प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय ने कहा कि बीजेपी के पहले जो भी सरकारे थी वो राजनीति का अपराधी करण कर दिया था। उस समय हम लोग कहते थे की जिस गाङी में सपा का झंडा समझ लो उसमें बैठा गुन्डा। बीजेपी सरकार ने अपराध पर लगाम लगाने का काम किया है। लेकिन लखनऊ में विवेक तिवारी हत्याकांड ने विपक्ष को मौंका दे दिया। लेकिन जिस तरह से उसे योगी ने गंभीरता से लिया। जिसके बाद मृतक की पत्नी कल्पना तिवारी ने कहा कि वो सरकार से सन्तुष्ट हैं। आज के समय में अपराधी प्रदेश छोङ कर बाहर भाग रहे हैं। सिर्फ छुट पुट घटनायें घटित हो रही हैं। लेकिन आने वाले दिनों में जिस तरह से कल्याण सिहं का शासन काल था, उसी तरह योगी का शासन भी गुन्डों बदमाशों के लिए कहर बन कर उभरेगा। आगे कहा कि डीजल पेट्रोंल की बढ़ती कीमतों को लेकर पीएम मोदी ने तेल कंपनीयों औऱ संबंधित अधिकारीयों के साथ बैठक किया था। जिसमें तय हुआ था कि सउदी अरब देश से भी तेल खरीदा जाएगा।


जिससे यह तो तय हैं कि आऩे वाले दिनों में तेल की कीमतें निश्चित ही घटेंगी। अभी ढाई रुपया घटा भी था। अब यह अलग बात हैं कि विश्व व्यापार के चलते घट बढ रहा हैं। लेकिन पीएम ने सउदी अरब से तेल खरीदने का जो फैसला लिया हैं। वह काफी अच्छा फैसला हैं। इसके बाद राम मंदिर मुद्दे पर कहा कि राम मंदिर का निर्माण जरुर होगा। लेकिन कोर्ट के फैसले का इंतजार है। अयोध्या में राम मंदिर है। खाली भव्य राम मंदिर का निर्माण करना है। हमारी पार्टी कानून के दायरे में रहकर ही राम मंदिर निश्चित रुप से ही बनेगा। लेकिन इस देश का दुर्भाग्य हैं कि देश में विजय दशमी तो मनाई जाती है। लेकिन राम जन्म कहा हुआ था, इसके लिए अदालत फैसला करेगा। लोग अदालत में जाते हैं। अयोध्या में राम पैदा हुए थे। इसलिए वहां पर भव्य राम मंदिर का निर्माण जरुर होगा।