प्रतापगढ़

समाजवादी पार्टी एमएलसी अक्षय प्रताप ने राजा भैया की पार्टी के लिये की बैठकें, कही ये बड़ी बात

30 नवंबर को लखनऊ के कार्यक्रम में पहुंचने को लेकर बनी रणनीति।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Oct 2018, 9:43 PM IST
राजा भैया
Raja Bhaiya

प्रतापगढ़. अपनी राजनीति के 25 साल पूरे होने के मौके पर राज भैया नई पॉलिटिकल पार्टी का ऐलान करने वाले हैं। इसके लिये उन्होंने 30 नवंबर को लखनऊ में एक बड़ा भव्य आयोजन रखा है, जिसमें लाखों लोगों के आने का दावा किया जा रहा है। आयोजन का पूरा जिम्मा राजा भैया यूथ ब्रिगेड का है। राजा भइया के सबसे करीबी विधान परिषद सदस्य कुंवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी ने लखनऊ की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिये प्रतापगढ़ के सड़वा चंडिका बलॉक में वहां की प्रमुख रामकली की अध्यक्षता में बैठक की। इस दौरान उन्होंने लखनऊ की रैली को सफल बनाने के लिये जरूरी जानकारियां दीं और सभी से आह्वान किया।

अक्षय प्रताप ने कहा कि राजा भैया की पार्टी सर्व समाज की पार्टी होगी। हम किसी जाति विशेष की राजनीति नहीं करते। हमारे लिए सभी जाति धर्म के लोग राजा भैया परिवार के सदस्य हैं। सभी को लखनऊ में आयोजित रजत जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर राजा भैया का समर्थन करने का अह्वान किया ताकि वो प्रदेश के साथ ही देश की राजनीति का हिस्सा बन सकें।

इस दौरान मुख्य रूप से राम अचल वर्मा, देशराज सिंह, पवन यादव, संजय कुमार यादव, संजय सिंह बहुचरा, रजवंत सिंह, लल्लन वर्मा, लल्लन मिश्रा, रमा शंकर रारोज, मो. सईद, अंजनी सिंह, छोट्टन प्रधान सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व राजा भैया के समर्थक मौजूद रहे।


इसी क्रम में लक्ष्मणपुर ब्लाक में वहां की प्रमुख प्रमुख वाहिदा बेगम की अध्यक्षता में सभा हुई। बैठक में मौजूद सभी जिला पंचायत, प्रधान, सदस्य क्षेत्र पंचायत, व राजा भैया के समर्थकों से भी अक्षय प्रताप ने रैली को सफल बनाने का अह्वान किया।

By Sunil Somvanshi

Updated on:
27 Oct 2018, 9:43 PM IST
Published on: