प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में हत्या करने आए बदमाशों को ग्रामीणों ने दौड़ाया

कंधई थाना क्षेत्र के तालागांव परैया नदी के पास की घटना।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Aug 2018, 3:54 PM IST
Chor
चोर

प्रतापगढ़. कंघई थाना क्षेत्र के ताला गांव परैया नदी के पास दो अज्ञात लोगों की फायरिंग से दहशत फैल गयी। बताया गया है कि अज्ञात किस व्यक्ति को जान से मारने की फिराक में आये थे। हालांकि कुछ लोग उन्हें चोर भी बताते रहे। गोली की आवाज सुनने के बाद गांव वालों ने उन्हें चोर-चोर कहकर दौड़ा लिया। दोनों व्यक्ति ताला बाजार की तरफ भागे। बाजार वासियों ने भी उन्हें दौड़ाया तो वह अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। लोगों ने यूपी 100 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर सूचना मिलने पर पहुंची।
By Sunil Somvanshi

Published on: