चिकित्सा विभाग की टीमें तैयार मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर चिकित्सा विभाग भी मुस्तैद हो गया है। जिला चिकित्सालय के उप नियंत्रक डॉ. ओपी दायमा ने बताया कि आठ अगस्त सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक एक टीम, शाम आठ बजे से नौ अगस्त सुबह आठ बजे तक दूसरी टीम और सुबह आठ बजे से शाम को छोटीसादड़ी की चित्तौडगढ़़ जिले की सीमा पर तीसरी टीम बनाई गई है। चौथी टीम सर्किट हाउस में तैनात रहेगी। प्रत्येक टीम में एक फिजिशियन, एक सर्जन, एक गायनोकोनोजिस्ट, एक पैथोलोजिस्ट, एक एलटी, स्टाफ नर्स तैनात रहेंगे। ओ पोजिटिव ब्लड की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी।