10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Gaurav Yatra : मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का अलवर में कार्यक्रम तय, यहां देखें कार्यक्रम की पूरी सूची

https://www.patrika.com/alwar-news/ Rajasthan Gaurav Yatra In Alwar
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Prem Pathak

•

Updated: 7 Aug 2018, 11:34 AM IST

Rajasthan Gaurav Yatra : CM Vasundhara Raje's Schdule In Alwar

Rajasthan Gourav Yatra : मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का अलवर में कार्यक्रम तय, यहां देखें कार्यक्रम की पूरी सूची

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का अलवर आने का कार्यक्रम तय हो गया है। भाजपा की ओर से शुरू की गई गौरव यात्रा आगामी 16 सितम्बर को राजगढ़ से अलवर जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा 18 सितम्बर को बानसूर में सभा के बाद कोटपूतली के लिए प्रस्थान कर जाएगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष पं. धर्मवीर शर्मा ने बताया कि राजस्थान गौरव यात्रा 16 सितम्बर को पहले गोठ में स्वागत किया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राजगढ़ में जनसभा को सम्बोधित करेंगी। यहां गौरव यात्रा रवाना होकर मालाखेड़ा पहुंचगी, जहां मुख्यमंत्री का स्वागत होगा। बाद में यात्रा अलवर पहुंचेगी और मुख्यमंत्री यहां सभा को सम्बोधित करेंगी। मुख्यमंत्री इस दिन अलवर में ही रात्रि विश्राम करेंगी। वहीं 17 सितम्बर को यात्रा अलवर से रवाना होकर बगड़ तिराहा पहुंची, जहां लोगों की ओर से स्वागत किया जाएगा।

बाद में मुख्यमंत्री रामगढ़ में सभा को सम्बोधित करेंगी तथा गौरव यात्रा का बहादुरपुर,चिकानी व किशनगढ़बास में स्वागत किया जाएगा। इसके बाद तिजारा में सभा होगी। बाद में मुख्यमंत्री कोटकासिम में सभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद शाहजहांपुर व नीमराणा में यात्रा का स्वागत किया जाएगा तथा रात्रि विश्राम नीमराणा या बहरोड़ में होगा।

अंतिम दिन 18 सितम्बर को बहरोड़ में जनसभा के बाद यात्रा सोडावास आलनपुर तिराहा पहुंचेगी, जहां स्वागत किया जाएगा। बाद में हरसौरा में स्वागत के बाद यात्रा बानसूर पहुंचेगी, जहां मुख्यमंत्री की सभा होगी।

गौरव यात्रा से चुनावी माहौल बनाने का प्रयास

भाजपा की गौरव यात्रा आगामी 16-17 सितम्बर के बीच अलवर जिले से गुजरेगी। इस दौरान जिले के कई विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा का स्वागत के अलावा, कुछ स्थानों पर मुख्यमंत्री समेत अन्य बड़े नेताओं की सभा का आयोजन कराने की योजना है। पार्टी के रणनीतिकारों का प्रयास है कि गौरव यात्रा में अधिकाधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाए, जिससे जिले में पार्टी का चुनावी माहोल बन सके।

Read More मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस दिन आ सकती हैं अलवर, चुनावी माहौल बनाने का होगा प्रयास