प्रयागराज

मम्मी-पापा बोले-कोठे पर बेच देंगे… बंद कमरे में बॉयफ्रेंड के साथ लड़की ने बनाई वीडियो, वायरल होते ही मचा बवाल

प्रयागराज की 19 वर्षीय खुशबू सिंह ने बॉयफ्रेंड सूरज पटेल के साथ भागने से पहले परिवार को नशीला पदार्थ खिलाने का आरोप झेला है।

2 min read
परिवार को बेहोश कर प्रेमी संग भागी प्रयागराज की छात्रा

Prayagraj Crime News: प्रयागराज की 19 साल की खुशबू सिंह ने एक वीडियो जारी किया। उसने कहा कि मम्मी-पापा, प्लीज मेरे बॉयफ्रेंड सूरज के घरवालों को परेशान मत कीजिए। इनकी कोई गलती नहीं है। हम दोनों अपनी मर्जी से भागे हैं। खुशबू ने बताया कि उसने कई बार माता-पिता से सूरज से शादी करने की बात कही थी। लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए। उल्टे धमकियां देते थे। कहते थे कि कोठे पर बेच देंगे या पानीपत भेज देंगे। उसे मारपीट भी की जाती थी। जब सूरज पटेल पर पुलिस में केस दर्ज हुआ, तब खुशबू ने यह सफाई दी।

ये भी पढ़ें

प्यार का खौफनाक अंत, शादी के 2 साल बाद महिला कमांडो की मौत, पति ने डबल से ली जान

परिवार पर नशीला पदार्थ देने का आरोप

24 जनवरी की रात खुशबू और सूरज ने मिलकर एक योजना बनाई। खुशबू ने सूरज से नशीला पदार्थ मंगवाया। रात के खाने में उसने परिवार के सभी सदस्यों को वह पदार्थ मिला दिया। पिता जितेंद्र कुमार, मां पुष्पा देवी, भाई सचिन और दादी तेतरा देवी खाना खाकर बेहोश हो गए। रात करीब 1:30 बजे खुशबू सूरज के साथ घर से भाग गई। सुबह करीब 4 बजे पिता को होश आया। उन्होंने देखा तो पूरा परिवार बेहोश पड़ा था। पड़ोसियों को जगाया और सभी को सीएचसी कोरांव ले गए। डॉक्टरों ने जांच कर बताया कि सबको नशीला पदार्थ दिया गया था। बाद में उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया।

पूरा मामला क्या है?

खुशबू सुहाग कंचनपुर गांव की रहने वाली है। तीन साल से उसका सूरज पटेल (23) से अफेयर चल रहा था। दोनों मोबाइल पर बात करते थे, मैसेज करते थे और कभी-कभी मिलते भी थे। करीब 20 दिन पहले खुशबू को सूरज से बात करते पकड़ लिया गया। परिवार ने मोबाइल छीन लिया और उसकी पिटाई की। इसके बाद दोनों ने घर छोड़ने की ठान ली। सूरज ने चुपके से खुशबू को नया मोबाइल दिलाया। दोनों फिर से बात करने लगे।

परिवार की शिकायत और पुलिस केस

पिता जितेंद्र कुमार ने कोरांव थाने में तहरीर दी। उन्होंने सूरज पर आरोप लगाया कि उसने खुशबू को बहकाया और परिवार को नशीला पदार्थ खिलवाकर बेटी को भगा लिया। पुलिस ने सूरज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

दोनों की पढ़ाई और परिवार

खुशबू बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा है। सूरज ने बीए पूरा कर लिया है। दोनों के गांवों में करीब 20 किलोमीटर की दूरी है। दोनों परिवार खेती-किसानी और छोटा-मोटा व्यापार करते हैं। गांव में इनके रिश्ते की बात सबको पता चल गई थी।

Updated on:
30 Jan 2026 01:26 pm
Published on:
30 Jan 2026 01:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर