प्रयागराज

प्रयागराज में मुस्लिम रीति रिवाज से दफनाया गया हिन्दू का शव, परिजनों की बात सुनकर सन्न रह गए अधिकारी, मचा बवाल

प्रयागराज के कोरांव में एक 92 वर्षीय हिंदू व्यक्ति का मुस्लिम रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किए जाने पर बवाल मच गया। व्यक्ति की अंतिम इच्छा के अनुसार परिजनों ने उन्हें दफनाया, जिससे प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
2 min read
फाइल फोटो
फाइल फोटो

प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र के तरांव व में शनिवार को 92 वर्षीय जनाथ उर्फ जेठू का निधन हो गया। जेठू जिन्होंने वर्षों पहले इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया था उनकी अंतिम इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार मुस्लिम रीति-रिवाज से किया जाए। परिजनों ने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए रविवार सुबह उन्हें घर के सामने स्थित अपनी जमीन में दफना दिया।

जैसे ही यह खबर प्रशासन तक पहुंची कोरांव के प्रभारी निरीक्षक नितेंद्र शुक्ल अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि जेठू ने इस्लाम धर्म अपना लिया था और वे पांच वक्त की नमाज पढ़ते थे। उनके बेटों शिव प्रसाद और मोहनलाल ने बताया कि उनके पिता की अंतिम इच्छा का पालन करते हुए उन्हें मुस्लिम रीति-रिवाज से दफनाया गया।

परिजन करेंगे शेष क्रियाएं हिंदू रीति-रिवाज से  

दफनाने से पहले मौलवियों ने मुस्लिम रिवाज के अनुसार फातेहा पढ़ा और फिर उन्हें नहला-धुलाकर तख्त पर लिटा दिया गया। इसके बाद जेठू को घर के सामने ही कब्र बनाकर दफन कर दिया गया। हालांकि, उनके परिवार के अन्य सदस्यों का कहना है कि वे शेष अंतिम संस्कार की क्रियाएं हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार ही करेंगे। जेठू के पुत्र मोहनलाल ने कहा कि हम अपनी परंपरा का पालन करेंगे और लोटा उठाकर शेष प्रक्रिया अपनी मान्यताओं के अनुरूप ही करेंगे।

इलाके में चर्चा का विषय बना यह अनोखा मामला

इस अनोखी घटना ने इलाके में चर्चा का विषय बन गई है, और अधिकारी भी इस मामले में सतर्क हो गए हैं। हालांकि, परिजनों का कहना है कि उन्होंने केवल जेठू की इच्छा का सम्मान किया है और किसी भी प्रकार की धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं किया गया है।

Updated on:
12 Aug 2024 10:50 am
Published on:
12 Aug 2024 10:50 am
Also Read
View All
कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे के बाद राम वनगमन पथ में आई दरार, प्रयागराज में सड़क धसी, क्या कहते हैं उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव बेरोजगार, 2047 तक कोई उम्मीद नहीं, राम वन गमन पथ पर भी बोले

इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख, आदेशों की अवहेलना पर जौनपुर SSP और ADG वाराणसी जोन तलब

Kaushambi Blast News: यूपी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में बड़ा एक्शन, इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

‘छोटे-छोटे भाई और मम्मी-पापा थे’ धमाके के बाद अपनों को तलाशता रहा मासूम, प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में 3 की मौत