29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IRCTC का शानदार ऑफर: लखनऊ से फ्लाइट से लद्दाख का सफर, 6 रात-7 दिन का टूर पैकेज

IRCTC ने लखनऊ और कानपुर से लद्दाख की हवाई यात्रा के लिए बेहतरीन टूर पैकेज का ऐलान किया है। यह टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है, जिसमें घूमने, खाने और ठहरने की पूरी व्यवस्था की गई है। इस टूर की शुरुआत 8 सितंबर से होगी, और इसमें सीमित सीटें हैं, इसलिए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बुकिंग हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 11 Aug 2024, 9:03 AM IST

Lucknow To Ladakh

Lucknow To Ladakh

IRCTC ने यात्रियों की मांग को देखते हुए लखनऊ और कानपुर से लद्दाख जाने के लिए खास टूर पैकेज लॉन्च किया है। लखनऊ से फ्लाइट दिल्ली होते हुए लेह जाएगी। इस हवाई टूर पैकेज में 6 रात और 7 दिन के लिए ठहरने, खाने और घूमने की शानदार व्यवस्था की गई है। टूर की शुरुआत 8 सितंबर से होगी, और 14 सितंबर को लद्दाख से वापसी होगी।

यह भी पढ़ें: Good News: रक्षाबंधन से पहले 3000 कर्मियों को योगी का तोहफा, पांच से सात हजार वेतन बढ़ाया

शानदार ठहरने और घूमने की व्यवस्था

यात्रा के दौरान ठहरने के लिए थ्री-स्टार होटल में व्यवस्था की गई है। लेह में होटल स्टे के साथ-साथ स्तूप और मठों के दर्शन, शाम वैली में लेह पैलेस और शांति स्तूप का दौरा शामिल है। नुब्रा वैली में रात का स्टे होगा, और दिस्कीत हुण्डर, तुर्तुक गांव की सैर के साथ पैंगोंग झील घूमने का भी मौका मिलेगा।

पैकेज की कीमत और बुकिंग की जानकारी

टूर पैकेज की कीमत सिंगल बुकिंग के लिए ₹60,100, डबल बुकिंग के लिए ₹55,100, और तीन व्यक्तियों के लिए ₹54,600 रखी गई है। यदि 5 से 11 साल का बच्चा भी साथ जा रहा है, तो पैकेज की कीमत ₹53,300 होगी। अगर बच्चे के लिए अलग से बेड नहीं लिया जाता, तो ₹48,400 खर्च करने होंगे। बुकिंग के लिए यात्री www.irctctourism.com वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर खुशखबरी: दो स्पेशल ट्रेनें शुरू, जानिए उनके खास समय और मार्ग

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग