29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: रक्षाबंधन से पहले 3000 कर्मियों को Yogi का तोहफा, पांच से सात हजार वेतन बढ़ाया

GoodNews: रक्षाबंधन से पहले पीजीआई के 13 संवर्ग के संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। उनके मानदेय में 5,000 से 7,000 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि की गई है, जिससे कर्मचारियों में खुशी की लहर है। नई वृद्धि का लाभ 1 अगस्त से लागू होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 10 Aug 2024, 11:21 AM IST

Lucknow PGI Employees Salary Increase

Lucknow PGI Employees Salary Increase

Good News: पीजीआई के संविदा कर्मचारियों के लिए रक्षाबंधन से पहले बड़ी राहत की खबर आई है। पीजीआई जनरल बॉडी की बैठक में 13 संवर्ग के संविदा कर्मचारियों के मानदेय में 5,000 से 7,000 रुपये की मासिक वृद्धि की गई है। यह निर्णय लंबे समय से मानदेय वृद्धि की मांग कर रहे कर्मचारियों के लिए एक बड़ी जीत है। करीब 3,000 संविदा कर्मचारियों को इस वृद्धि का सीधा लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें: UP Roadways में तबादला संकट: 10 एआरएम वित्त के Transfer, केवल एक ने संभाला कार्यभार

संविदा कर्मचारियों के वेतनमान को लेकर 2022 में शासन द्वारा पीजीआई, लोहिया संस्थान, और केजीएमयू के अधिकारियों की एक कमेटी गठित की गई थी। इस कमेटी ने नए वेतनमान का निर्धारण कर प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसे जनरल बॉडी की 99वीं बैठक में अंतिम रूप दिया गया। नई वृद्धि 1 अगस्त से लागू होगी और आदेश जारी होते ही नए मानदेय का भुगतान शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर खुशखबरी: दो स्पेशल ट्रेनें शुरू, जानिए उनके खास समय और मार्ग

वेतन वृद्धि के लाभार्थी संवर्ग

1.एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट: ₹25,500 से ₹22,100
2.वर्कशॉप असिस्टेंट: ₹19,900 से ₹17,325
3.लाइब्रेरी असिस्टेंट: ₹35,400 से ₹30,680
4.वर्कशॉप असिस्टेंट (बायोमेडिकल): ₹19,900 से ₹17,325
5.डायटीशियन असिस्टेंट: ₹35,400 से ₹30,680
6.फार्मेसी असिस्टेंट: ₹29,200 से ₹25,307
7.फिजियोथेरेपी असिस्टेंट: ₹35,400 से ₹30,680
8.मेडिकल रिकॉर्ड असिस्टेंट: ₹25,500 से ₹22,100
9.फोटोग्राफर: ₹21,700 से ₹18,807
10.हाउस कीपर: ₹21,700 से ₹18,807
11.पेशेंट हेल्पर: ₹18,000 से ₹15,600
12.ड्राइवर: ₹19,900 से ₹17,325
13.डाटा इंट्री ऑपरेटर: ₹25,500 से ₹22,100

    फायदे

    यह मानदेय वृद्धि संविदा कर्मचारियों के जीवन में सुधार लाने और उनके काम के प्रति सराहना को दिखाने का एक महत्वपूर्ण कदम है।