प्रयागराज

पीएम आवास योजना के तहत लाभ लेने वाले लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई, जानिए वजह

पीएम आवास योजना के तहत लाभ लेने वाले में से 600 कुल ऐसे लोग हैं जो योजना का रकम तो लिया लेकिन अब तक आवास का निर्माण नहीं कराया। जानकारी के अनुसार ल काफी संख्या में अपात्रों को इसका लाभ मिल गया है। अब इसकी जांच कराई गई तो मामला पकड़ा गया। अब उन लाभार्थियों से पैसे वसूल किए जाएंगे। इसके लिए जांच टीम गठित कर दी गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Sep 2022, 12:36 PM IST
पीएम आवास योजना के तहत लाभ लेने वाले लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई, जानिए वजह
पीएम आवास योजना के तहत लाभ लेने वाले लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई, जानिए वजह

प्रयागराज: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों के ऊपर अब जिला प्रशासन कार्रवाई करेगी। यह ऐसे लाभार्थी हैं जिन्होंने योजना के तहत रकम तो लेली लेकिन अब तक आवास नहीं बनवाया है। ऐसे लाभार्थियों को चिन्हित करके कार्रवाई की जाएगी। प्रयागराज जिले में ऐसे 600 से अधिक लाभार्थी को चिन्हित किया गया है। इसमें से करीब 300 लाभार्थियों के खिलाफ तहसीलों से आरसी जारी करा दी गई है। इसके अलावा धन वापस न करने पर 14 दिन तक की जेल भी हो सकती है। इतने ही नहीं आरसी का चार्ज और ब्याज भी देना पड़ सकता है।

600 लोग पीएम आवास योजना का लाभ लेकर आवास का नहीं कराया निर्माण

पीएम आवास योजना के तहत लाभ लेने वाले में से 600 कुल ऐसे लोग हैं जो योजना का रकम तो लिया लेकिन अब तक आवास का निर्माण नहीं कराया। जानकारी के अनुसार ल काफी संख्या में अपात्रों को इसका लाभ मिल गया है। अब इसकी जांच कराई गई तो मामला पकड़ा गया। अब उन लाभार्थियों से पैसे वसूल किए जाएंगे। इसके लिए जांच टीम गठित कर दी गई है।

300 लाभार्थियों के नाम आरसी जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ लेने वाले 600 लाभार्थियों में से 300 के खिलाफ तहसीलों से आरसी जारी कर दी गई है। इसमें मेजा, कोरांव, करछना, हंडिया, बारा, फूलपुर और सोरांव के लाभार्थी हैं। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि योजना का धन वापस नहीं किया गया तो मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट

प्रयागराज: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किया हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल