प्रयागराज

Mahakumbh 2025 : बैठक के बाद कल पूरे मंत्रिमंडल के साथ त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगे सीएम योगी

CM Yogi in Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में विकास योजनाओं को मंजूरी दी जाएगी, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्री त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 21 Jan 2025, 8:55 PM IST
CM Yogi in Mahakumbh
CM Yogi in Mahakumbh

UP Cabinet Ministers Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कैबिनेट बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार के सभी 54 मंत्रियों को आमंत्रित किया है। बैठक में प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं और प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल के साथ त्रिवेणी संगम की पवित्र धारा में डुबकी लगाएंगे।

दोपहर 12 बजे होगी बैठक

इस बार कैबिनेट बैठक का आयोजन अरैल के त्रिवेणी संकुल में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसलिए बैठक स्थल को मेला प्राधिकरण के सभागार से बदलकर अरैल त्रिवेणी संकुल में स्थानांतरित किया गया है। मेला प्राधिकरण के सभागार में बैठक होने पर वीआईपी सुरक्षा के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती थी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री और उनके सभी मंत्री अरैल वीआईपी घाट से मोटरबोट के माध्यम से संगम पहुंचेंगे। वहां विधिवत पूजन किया जाएगा। इसके बाद संगम तट पर बनी जेटी के माध्यम से त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई जाएगी।

कल पूरा कैबिनेट एक साथ दिखेगा

इस आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, जयवीर सिंह, लक्ष्मी नारायण चौधरी, धर्मपाल, नंदगोपाल नंदी, अनिल राजभर और अन्य मंत्री शामिल होंगे। कुल 54 मंत्रियों में कैबिनेट, स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री शामिल हैं, जो बैठक के बाद संगम में स्नान करेंगे। 2019 के कुंभ मेले में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल के साथ संगम में स्नान किया था। उस समय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि और अन्य साधु-संत भी स्नान में शामिल हुए थे।

गौतम अडानी ने की महाकुंभ में सेवा

अडानी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडानी आज प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने इस्कॉन के शिविर में दर्शन किए और प्रसाद वितरण किया। इस दौरान गौतम अडानी ने श्रद्धालुओं से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। उनके आगमन से शिविर में उत्साह का माहौल रहा।

इस्कॉन मंदिर का किया दौरा

अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान इस्कॉन मंदिर के शिविर का दौरा किया। अडानी समूह और इस्कॉन ने मिलकर महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं को भोजन परोसने की पहल की है। महाप्रसाद सेवा 13 जनवरी से 26 फरवरी तक मेले की पूरी अवधि के दौरान उपलब्ध कराई जा रही है।

Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर