प्रयागराज

इंजीनियरिंग में लाखों का पैकेज छोड़कर बने IPS, हरदोई में एसपी पद पर रहे तैनात, अब प्रयागराज के एसएसपी बने अजय कुमार, केस सुलझाने में है माहिर

प्रयागराज में लगातार हो रही घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिर तबादला एक्सप्रेस चला दी। ऐसे में लंबे समय से तैनात रहे डीआईजी/एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को पुलिस मुख्यालय में अटैच किया और हरदोई के एसपी अजय कुमार को प्रयागराज के नए एसएसपी बनाया गया। तेजतर्रार आईपीएस में चर्चा बटोरने वाले एसएसपी अब प्रयागराज की कमान संभालेंगे। प्रयागराज में नई जिम्मेदारी का निर्वहन करने के साथ कुछ बड़े हत्याकांड को फिर से सुलझाने की कोशिश हो सकती है।
2 min read
• •
Updated: 4 Jan 2022, 5:57 PM IST
इंजीनियरिंग में लाखों का पैकेज छोड़कर बने IPS, हरदोई में एसपी पद पर रहे तैनात, अब प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बने अजय कुमार, केस सुलझाने में है माहिर
इंजीनियरिंग में लाखों का पैकेज छोड़कर बने IPS, हरदोई में एसपी पद पर रहे तैनात, अब प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बने अजय कुमार, केस सुलझाने में है माहिर

प्रयागराज: प्रयागराज में लगातार हो रही घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिर तबादला एक्सप्रेस चला दी। ऐसे में लंबे समय से तैनात रहे डीआईजी/एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को पुलिस मुख्यालय में अटैच किया और हरदोई के एसपी अजय कुमार को प्रयागराज के नए एसएसपी बनाया गया। तेजतर्रार आईपीएस में चर्चा बटोरने वाले एसएसपी अब प्रयागराज की कमान संभालेंगे। प्रयागराज में नई जिम्मेदारी का निर्वहन करने के साथ कुछ बड़े हत्याकांड को फिर से सुलझाने की कोशिश हो सकती है।

कानपुर आईआईटी से किया इंजीनियरिंग

प्रयागराज के नए एसएसपी बनाए गए आइपीएस अजय कुमार 2011 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। वह बस्ती जिले के देउआ पूरा गांव के निवासी हैं। वह वंश बहादुर पांडेय के पुत्र अजय कुमार ने गांव के स्कूल से की प्राथमिक शिक्षा हासिल की। इसके बाद उन्‍होंने आइआइटी कानपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। पढ़ाई करने के बाद इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बड़े-बड़े पैकेज मिले लेकिन नौकरी ज्यादा दिनों तक नहीं की।

विदेश में रहे थे इंजीनियर, नौकरी छोड़ आए वापस

कानपुर आइआइटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह विदेश नौकरी करने चले गए। आईपीएस अजय कुमार कुछ समय तक खाड़ी देश में इंजीनियर की नौकरी किया। जब उनका मन नहीं लगा तो अजय कुमार वापस घर आ गए और सिविल सर्विस की तैयारी करने लगे। तैयरी इतनी बेहतरीन थी की पहले ही प्रयास में उन्होंने 108 रैंक हासिल की और आइपीएस अजय कुमार बन गए।

इन भाषाओं में है कमांड

प्रयागराज के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को कई भाषाओं का बेहतरीन ज्ञान है। वह जितनी अच्छी हिंदी बोलते हैं उससे अच्छी अंग्रेजी भी बोल लेते हैं। इसके अलावा उनको उर्दू और सांस्कृतिक भाषा की भी बेहतर जानकारी है। उत्तर प्रदेश के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी में गिनती होती है।

Published on:
Also Read
View All
स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट

प्रयागराज: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किया हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल