प्रयागराज

इलाहाबाद विश्वविद्यालय: फीस वृद्धि के विरोध में आए सांसद प्रमोद तिवारी, कहा- गरीब छात्रों को शिक्षा से किया जा रहा है वंचित

केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस शासन काल में 27 करोड़ जनता गरीबी रेखा से ऊपर उठकर काम किया। वहीं वर्तमान सरकार में 23 करोड़ जनता गरीबी रेखा के नीचे वापस लौट गई है। भारत देश की 84 प्रतिशत आबादी की आय घट गई है। इसके साथ ही भारत देश की जनता महंगाई के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है।
2 min read
• •
Updated: 17 Sep 2022, 1:19 PM IST
इलाहाबाद विश्वविद्यालय: फीस वृद्धि के विरोध में आए सांसद प्रमोद तिवारी, कहा- गरीब छात्रों को शिक्षा से किया जा रहा है वंचित
इलाहाबाद विश्वविद्यालय: फीस वृद्धि के विरोध में आए सांसद प्रमोद तिवारी, कहा- गरीब छात्रों को शिक्षा से किया जा रहा है वंचित

प्रयागराज: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी एक दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिविल लाइन स्थित अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के फीस वृद्धि के विरोध में बैठे छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार अब गरीब छात्र-छात्राओं को शिक्षा से वंचित करने लिए काम करना शुरू कर दिया है। सरकार और विश्विद्यालय प्रशासन की ओर से ऐसे करके छात्र-छात्राओं को हतोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी इसका पूर्ण रूप से विरोध करती है।

कांग्रेस सरकार ने गरीबी को किया दूर

केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस शासन काल में 27 करोड़ जनता गरीबी रेखा से ऊपर उठकर काम किया। वहीं वर्तमान सरकार में 23 करोड़ जनता गरीबी रेखा के नीचे वापस लौट गई है। भारत देश की 84 प्रतिशत आबादी की आय घट गई है। इसके साथ ही भारत देश की जनता महंगाई के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। आज के समय में वही देश सशक्त होगा, जहां पर शिक्षा होगा और उसका प्रसार होगा।

राज्यसभा में उठाएंगे फीस वृद्धि का मामला

प्रमोद तिवारी ने कहा कि देश का गौरव व भारत का ऑक्सफोर्ड कहे जाने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि तत्काल रूप से वापस ले लेनी चाहिए। भारत का भविष्य इसके विरोध में रोड पर आ गया है। अगर उनकी बातें नहीं मानी गई तो, आने वाला समय आंदोलन पूर्ण होगा। उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि आंदोलन को शांतिपूर्ण ढंग से चलाए जाए। छात्रों की मांग और उनके हित की बात राज्यसभा में उठने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी। इस लड़ाई में हम सभी साथ हैं।

यूपी में नहीं है कानून व्यवस्था का डर

राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि यूपी सरकार में अपराधियों को कानून व्यवस्था का डर नहीं है। लखीमपुर खीरी में दलित समुदाय के दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म करके मौत के घाट उतार दिया गया, अब यूपी सरकार कहा हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए उनका बुल्डोजर कहा चला गया है। यूपी सरकार कानून व्यवस्था चलाने में पूरी तरह असफल है। दलित परिवार को न्याय मिले इसलिए सीबीआई जांच होनी चाहिए।

Updated on:
17 Sep 2022, 1:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट

प्रयागराज: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किया हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल