प्रयागराज

अजान से इलाहाबाद विवि की कुलपति की नींद हुई खराब, डीएम को कार्रवाई करने के लिए लिखा पत्र

मशहूर गायक सोनू निगम (Sonu Nigam) के लाउडस्पीकर पर अजान न बजाने की अपील करने के बाद अब इलाहाबाद विश्वविद्यालय (Allahabad University) की कुलपति ने भी यह अपील की है।
2 min read
• •
Updated: 17 Mar 2021, 9:53 AM IST
अजान से इलाहाबाद विवि की कुलपति की नींद हुई खराब, डीएम को कार्रवाई करने के लिए लिखा पत्र
अजान से इलाहाबाद विवि की कुलपति की नींद हुई खराब, डीएम को कार्रवाई करने के लिए लिखा पत्र

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

प्रयागराज. मशहूर गायक सोनू निगम के लाउडस्पीकर पर अजान न बजाने की अपील करने के बाद अब इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति ने भी यह अपील की है। विवि की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने प्रयागराज के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अलसुबह मस्जिद के लाउडस्पीकर से गूंजने वाली अजान की आवाज उनकी दिनचर्या में खलल डाल रही है। इससे उनकी नींद प्रभावित होती है जिससे कि दिनभर उनके सिर में दर्द बना रहता है और कामकाज प्रभावित होता है। इलाहाबाद विवि की कुलपति के पत्र के बाद मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सदस्य मोहम्मद कलीम ने लाउडस्पीकर की आवाज धीमी कर देने की बात कही है।

कुलपति ने जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा है कि रोज सुबह लगभग साढ़े पांच बजे उनके आवास के समीपवर्ती मस्जिद से लाउडस्पीकर पर होने वाली अजान से उनकी नींद इस तरह बाधित हो जाती है कि उसके बाद तमाम कोशिश के बाद भी वह सो नहीं पातीं। जिसकी वजह से उन्हें दिनभर सिरदर्द बना रहता है और कामकाज भी प्रभावित होता है। पत्र में एक कहावत का हवाला देते हुए आगे कहा, ‘आपकी स्वतंत्रता वहीं खत्म हो जाती है जहां से मेरी नाक शुरू होती है’, यहां बिल्कुल सटीक बैठती है। कुलपति ने पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि वह किसी सम्प्रदाय, जाति या वर्ग के खिलाफ नहीं हैं। वह अपनी अजान लाउडस्पीकर के बगैर कर सकते हैं जिससे दूसरों की दिनचर्या प्रभावित न हो। आगे ईद से पहले सहरी की घोषणा भी सुबह चार बजे होगी। यह भी उनके और दूसरों की परेशानी की वजह बनेगा।

बड़े स्तर पर कार्रवाई की सराहना

पत्र में कुलपति ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश (पीआईएल नंबर-570 ऑफिस 2020) का हवाला दिया है। पत्र में उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी की त्वरित कार्रवाई की बड़े स्तर पर सराहना होगी। प्रभावित लोगों को लाउडस्पीकर के तेज आवाज से होने वाली अनिद्रा से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में सभी वर्ग के लिए पंथनिरपेक्षता और शांतिपूर्ण सौहार्द की परिकल्पना की गई है।

हटाए गए दो लाउडस्पीकर

कुलपति का पत्र वायरल होने के बाद इंतजामिया कमेटी के सदस्य मोहम्मद कलीम ने कहा है कि मस्जिद से दो लाउडस्पीकर हटा दिए गए हैं। चार की जगह अब दो ही लाउडस्पीकर लगाए गए हैं। साथ ही लाउडस्पीकर की वॉल्यूम 50 फीसदी धीमी कर दी गई है। कमेटी ने वीसी संगीता श्रीवास्तव से खेद भी जताया है और कहा है कि उन्हें कोई तकलीफ नहीं होने दी जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर