
UP Top News : लाउडस्पीकर से होने वाले अजान पर रोक के लिए अभियान चलाएगा हिंदू संगठन
लखनऊ. योगी सरकार ने पेश किया अपना अंतिम पेपरलेस बजट, 5.50 लाख करोड़ का सबसे बड़ा बजट, एप पर उपलब्ध, युवाओं और बेरोजगारों पर केंद्रित, 2 लाख किसानों को एक हजार मासिक पेंशन की घोषणा, मंडी परिषद की तीन प्रतिशत कमाई गोशालाओं को, मजदूरों को घंटे के हिसाब से पेमेंट।
लखनऊ. जातियों को रिझाने में जुटीं राजनीतिक पार्टियां, शामली में संजीव बालियान का विरोध, गांव में घुसने पर रोका, खाप प्रतिनिधियों से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री वापस लौटे,प्रियंका निषाद और मछुआरों को लुभाने घूम रहीं गंगा तीरे, जोड़ रहीं जमीन से रिश्ता, ओबीसी और मुस्लिमों पर डोरे डाल रहे अखिलेश यादव।
अमेठी. केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने मुंशीगंज में करायी आशियाना के लिए रजिस्ट्री, संसदीय क्षेत्र में आवास बनने के बाद इसी साल से रहना भी शुरू करेंगी।
गोरखपुर. नेपाल सरकार ने जारी की कैश एंड बेयरर एडवाइजरी, भारतीय पांच हजार नेपाली रुपये व विदेशी नागरिक पांच हजार डालर से अधिक लेकर नेपाल नहीं जा सकेंगे।
कानपुर. लाउडस्पीकर से होने वाले अजान पर रोक के लिए अभियान चलाएगा हिंदू संगठन, राष्ट्रीय बजरंग दल एक लाख लोगों के जुटा रहा हस्ताक्षर,राष्ट्रपति को देगा ज्ञापन।
मथुरा. उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ब्रांड एम्बेसडर बनीं हेमा मालिनी,सीएम योगी आदित्यनाथ और ब्रज की जनता का आभार जताया।
लखनऊ.कोरोना की दूसरी लहर रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, बनाया विशेष प्लान, यूपी में दूसरे राज्यों आने वालों पर लोगों पर विशेष नजर रखेगी सरकार।
Updated on:
22 Feb 2021, 6:39 PM IST
Published on:
22 Feb 2021, 6:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.