प्रयागराज

UP Assembly Election 2022: अमित शाह के रोड शो के दौरान जाने क्यों लगने लगे जय अखिलेश के नारे, जानिए वजह

प्रयागराज की सड़कों पर शाह ने पूरी ताकत दिखाते हुए रोड शो किया। इधर जब अल्हापुर से अमित शाह का रोड शो निकल रहा था तो उधर घरों के छतों से जय अखिलेश के नारे लगने लगे। इसके साथ ही छत पर खड़े कुछ छात्रों ने गृह मंत्री अमित शाह के ऊपर कुछ पर्चा भी फेंके। छात्रों ने अमित शाह का विरोध और नारेबाजी इसलिए किया गया कि 11 लाख रिक्त पद को भरा जाए और 22 लाख नवजवानों को आईटी सेक्टर में नौकरी दी जाए।
2 min read
• •
Updated: 23 Feb 2022, 1:11 PM IST
UP Assembly Election 2022: अमित शाह के रोड शो के दौरान जाने क्यों लगने लगे जय अखिलेश के नारे, जानिए वजह
UP Assembly Election 2022: अमित शाह के रोड शो के दौरान जाने क्यों लगने लगे जय अखिलेश के नारे, जानिए वजह

प्रयागराज: यूपी विधानसभा चुनाव का जीत और हर का फैसला 10 मार्च को तय हो जाएगा, लेकिन सभी राजनीतिक पार्टियों ने पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हैं। प्रयागराज में 12 विधानसभा सीट को जीतने के लिए भाजपा और सपा में भारी टक्कर है। इसी क्रम में प्रयागराज की सड़कों पर शाह ने पूरी ताकत दिखाते हुए रोड शो किया। इधर जब अल्हापुर से अमित शाह का रोड शो निकल रहा था तो उधर घरों के छतों से जय अखिलेश के नारे लगने लगे। इसके साथ ही छत पर खड़े कुछ छात्रों ने गृह मंत्री अमित शाह के ऊपर कुछ पर्चा भी फेंके। छात्रों ने अमित शाह का विरोध और नारेबाजी इसलिए किया गया कि 11 लाख रिक्त पद को भरा जाए और 22 लाख नवजवानों को आईटी सेक्टर में नौकरी दी जाए।

सोशल मीडिया में अपलोड किया वीडियो

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अल्हापुर से गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो निकल रहा था तभी छतों पर खड़े युवाओं ने शाह के विरोध में जय अखिलेश यादव का नारा लगाया। इसके साथ कुछ छात्रों ने काला झंडा भी दिखाया। इसके बाद शाह के विरोध का वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। छत से खड़े होकर छात्रों ने नौकरी मांगे। छात्रों ने अमित शाह का रोड-शो जैसे ही अल्हापुर के गालियों में पहुंचा वैसे छतों में खड़े छात्रों ने शाह से रोजगार मांगने लगे। 11 लाख रिक्त पद भरे जाए और 22 लाख आई टी सेक्टर में रोजगार मिले।

सड़कों पर दिखा भगवा रंग

गृह मंत्री अमित शाह के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, मंत्री नंद गोपाल नंदी और शहर उत्तर सीट के प्रत्याशी हर्षवर्धन बाजपेयी मौजूद रहे। जिधर-जिधर गृह मंत्री का रोड शो निकला उधर-उधर की सड़कें भगवा रंग से रंगी रही। सड़कों पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम देखने को मिला। गृह मंत्री अमित शाह रोड शो के माध्यम से प्रयागराज के शहर उत्तरी, दक्षिणी विधानसभा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगे। अमित शाह स्वागत कहीं पुष्पों की वर्षा हुई तो कहीं ढोल बजे।

Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर