प्रयागराज

थाने में तैनात महिला सिपाही से छेड़खानी करने वाला दरोगा गिरफ्तार, पत्नी पर लगा गंभीर आरोप

महिला सिपाही द्वारा मिले तहरीर के आधार पर आरोप है कि थाने में पूर्व में तैनात रहे एक दरोगा ने उसे अपने सरकारी आवास में बुलाकर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की है। जब महिला सिपाही ने इसका विरोध किया तो वह मारपीट करते हुए किसी को न बताने की धमकी दी। इसके बाद दरोगा की पत्नी ने भी पीड़िता को जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की और उसे धमकाया।

less than 1 minute read
थाने में तैनात महिला सिपाही से छेड़खानी करने वाला दरोगा गिरफ्तार, पत्नी पर लगा गंभीर आरोप

प्रयागराज: यूपी पुलिस में भर्ती महिला सिपाही से छेड़खानी करना दरोगा को महंगा पड़ गया। महिला सिपाही के शिकायत पर दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की गई। मामला प्रयागराज जार्जटाउन थाने का है जहां पर महिला सिपाही ने उसी थाने से जुड़े चौकी में तैनात दरोगा पर मारपीट और छेड़खानी का आरोप लगाया है।

महिला सिपाही द्वारा मिले तहरीर के आधार पर आरोप है कि थाने में पूर्व में तैनात रहे एक दरोगा ने उसे अपने सरकारी आवास में बुलाकर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की है। जब महिला सिपाही ने इसका विरोध किया तो वह मारपीट करते हुए किसी को न बताने की धमकी दी। इसके बाद दरोगा की पत्नी ने भी पीड़िता को जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की और उसे धमकाया। महिला सिपाही द्वारा शिकायत करने पर थाने की पुलिस ने पति-पत्नी पर नामजद केस दर्ज कर आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया है।

चौकी पर तैनात था दरोगा

जानकारी के अनुसार प्रयागराज जिले में महिला सिपाही शहर के एक थाने में लगभग तीन साल से तैनात है। उसी थाने से जुड़े चौकी पर दरोगा महेश कुमार निषाद तैनात था। महिला सिपाही ने तहरीर पट यह आरोप लगाया है कि तैनाती के दौरान दरोगा बुरी नजर रखता था। इसके अलावा वह फ़ोन करके परेशान भी किया करता था।

आरोपी दरोगा ने फाइल के बहाने महिला सिपाही को आवास पर बुलाया और गलत नियत से पकड़कर छेड़खानी की। जब विरोध किया तो वह मारपीट करने लगा। कुछ देर बाद दरोगा की पत्नी भी आई मारपीट करते हुए गालियां देने लगी। महिला सिपाही के शिकायत पर प्रयागराज पुलिस ने दरोगा की गिरफ्तारी करके कार्रवाई की है।

Published on:
22 May 2022 07:35 pm
Also Read
View All
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े केस से हाईकोर्ट जज ने खुद कर लिया अलग! मामले में बड़ा अपडेट आया सामने

सिघंम IPS अजय पाल शर्मा जिन्होंने TMC नेता जहांगीर को सुनाई थी ‘खरी-खोटी’, अगर बंगाल में रहे तो सैलरी-सुविधाओं में क्या-क्या होगा बदलाव?

तुम्हें रानी बनाकर रखूंगा…घर से भगाकर गर्लफ्रेंड की गहने लूटकर कर दी हत्या

हाई कोर्ट का बड़ा निर्णय: सक्षम और योग्य पत्नी काम करके भरण पोषण करें, डॉक्टर पत्नी की याचिका खारिज

प्रयागराज में सीएम योगी का बड़ा बयान: सरकार के फैसलों में माफिया का दखल नहीं, ‘नेशन फर्स्ट’ हमारी प्राथमिकता