प्रयागराज

बटुकों के यौन शोषण में अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ मेरे पास सारे सबूत- आशुतोष महाराज का नया दावा

Ashutosh Maharaj Press Conference : आशुतोष महाराज ने प्रयागराज में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अविमुक्तेश्वरानंद पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

less than 1 minute read
Feature image
आशुतोष महाराज ने अविमुक्तेश्वरानंद पर लगाए गंभीर आरोप, PC- Patrika

आशुतोष महाराज ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आज प्रयागराज में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूरे मामले से पर्दा उठा दिया। आशुतोष महाराज ने अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाया कि उनका आचरण शुरू से ही ठीक नहीं रहा। अविमुक्तेश्वरानंद जब प्रतापगढ़ में रहते थे तभी छोटे-छोटे बच्चों से उनके अवैध संबंध रहे।

बाढ़ पीड़ित जगहों से बच्चे लाते

आशुतोष महाराज ने आरोप लगाया कि यह लोग बाढ़ पीड़ित जगहों से बच्चों को लेकर आते और फिर उन्हें बटुक बनाते। इसके बाद यह उनसे दुराचार करने लगते। आशुतोष महाराज का कहना है कि इन बटुकों को मुकुंदानंद महाराज इन बटुकों को ट्रेनिंग देता। इसमें अरविद पूरी तरह से मुकुंदानंद का साथ देता। आशुतोष महाराज ने कहा अरविंद तो अविमुक्तेश्वरानंद का गुरु भाई भी है और इन सब का मास्टर माइंड प्रकाश उपाध्याय है।

आशुतोष महाराज का आरोप है कि यह लोग इस घिनौने कृत्य को गुरु की सेवा कहते थे। उन्हें यह कह कर भी बरगलाते थे कि यह परमात्मा से मिलने का मार्ग है।

सारे सबूत हमारे पास, जल्द होगा न्याय

आशुतोष महाराज ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि सारे सबूत हमारे पास हैं। मेडिकल में बटुकों से कुकर्म की पुष्टि हो गई है। सारे प्रमाण हमारे पास हैं। जल्द ही मामले में न्याय होगा।

हर मठ, हर आश्रम में कुकर्म करने का आरोप

उन्होंने आगे कहा कि अविमुक्तेश्वरानंद अपने हर आश्रम और मठ में बटुकों के साथ कुकर्म करते। जोशीमठ, वाराणसी और बद्रीनाथ जैसे पवित्र स्थानों पर भी बटुकों के यौन शौषण का आरोप लगाया।

मां गंगा ने खुद रोका रास्ता

आशुतोष महाराज का कहना है कि अविमुक्तेश्वरानंद को मां गंगा ने खुद स्नान करने जाने से रोका है किसी और ने नहीं। उन्होंने कुंभ में मां गंगा को गंदा बताया था। उसी का यह परिणाम है।

Published on:
25 Feb 2026 04:53 pm
Also Read
View All
प्रयागराज: गेट पर लगा था ताला, अंदर से आ रही थी तेज बदबू, पुलिस ने दरवाजा खोला तो मिली 3 लोगों की लाश

प्रयागराज में बेटी के घर से भाग कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने कर दी लड़के के चाचा की हत्या, मचा कोहराम

मौसम विभाग की सूचना: प्रयागराज, झांसी, उन्नाव सहित इन जिलों में आंधी-बारिश, किया गया सावधान

बंगाल में BJP के सत्ता में आते ही TMC के पूर्व विधायक खोकन दास ने छोड़ा इलाका, पश्चिम बंगाल पुलिस ने प्रयागज से किया अरेस्ट

प्रयागराज में भारी बवाल: भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और रोजगार के खिलाफ हजारों छात्रों का प्रदर्शन, बोले- कॉकरोच सड़क पर हैं